फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ashish Chaudhary of Himachal in Finals of Thailand Open Boxing

थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग के फाइनल में हिमाचल के आशीष चौधरी

Fri, 26 Jul 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ashish Chaudhary of Himachal in Finals of Thailand Open Boxing
- फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल का गबरू आशीष चौधरी थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के बॉक्सर फनत को 4-0 से पराजित कर सुंदरनगर के आशीष ने फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


अब गोल्ड मेडल पाने से आशीष महज एक कदम दूर है। उसका फाइनल मुकाबला दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हू सैम से होगा। इस प्रतियोगिता में भारत के आठ मुक्केबाजों में से पांच विभिन्न भार वर्गों में फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 75 किलो भार वर्ग में आशीष भी शामिल है। आशीष की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है। पिछले दिनों एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले आशीष इस बार थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कब होगा, इसे लेकर देर रात तक स्थिति साफ होगी। आशीष की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने ट्वीट कर बधाई देते हुए उसे फाइनल में जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed