फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arjun Award winner Ankur Dhama will play in jakarta indonesia and expect the medal

अर्जुन अवॉर्डी अंकुर धामा से 'गोल्ड' की उम्मीद, जकार्ता में दिखाएंगे दम

Fri, 05 Oct 2018 01:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 05 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Arjun Award winner Ankur Dhama will play in jakarta indonesia and expect the medal
अर्जुन अवार्डी अंकुर धामा - फोटो : अमर उजाला

जकार्ता में छह अक्तूबर से शुरू होने जा रहे पैरा एशियाई खेलों में बागपत के पैरा एथलीट दमखम दिखाएंगे। अर्जुन अवॉर्डी अंकुर धामा के अलावा निशानेबाज दीपेंद्र खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद जताई जा रही है।  

विज्ञापन


इंडोनेशिया के जकार्ता में छह से 13 अक्तूबर तक पैरा एशियाई खेल चलेंगे। इसमें 43 देशों के खिलाड़ी 18 खेलों में दमखम दिखाएंगे। खेकड़ा के अर्जुन अवॉर्डी एथलीट अंकुर धामा इन खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन


अंकुर धामा के भाई गौरव धामा ने बताया कि इस पर वह 800 और 1500 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। पिछले एशियाई खेलों में अंकुर ने दो पदक जीते थे, लेकिन वह स्वर्ण पदक से चूक गया था। इस पर अंकुर से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनौली की वीर शाहमल एकेडमी का निशानेबाज दीपेंद्र भी इन खेलों में भाग लेगा। दीपेंद्र ने पिछले माह ही पैरा वर्ल्ड कप में रजत और गोल्ड मेडल जीतकर नाम कमाया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दीपेंद्र से भी पदक की उम्मीद है। कोच अमित श्योराण कहते हैं कि दीपेंद्र पूरी लय में है और उनसे पदक की पूरी उम्मीद है।  


धनौरा गांव के कुलदीप वेदवान को तीरंदाजी कोच बनाया गया है। वह भी भारतीय तीरंदाजों के साथ जकार्ता गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय तीरंदाज इन खेलों में पदक का सपना पूरा कर सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed