फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Argentina Youth olympic 2018 final Lakshya sen may wins Gold to beat china

यूथ ओलंपिक 2018 में गोल्ड के 'लक्ष्य' से चूके सेन , फाइनल में चीन के ली शिफेंग जीते

Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन Updated Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Argentina Youth olympic 2018 final Lakshya sen may wins Gold to beat china
लक्ष्य सेन

उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन का यूथ ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय शटलर बनने का सपना शुक्रवार को चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन


एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य फाइनल में चीन के शीफेंग से पार नहीं पा सके। खिताबी मुकाबले में लक्ष्य को शीफेंग के हाथों 15-21, 19-21 से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पिछले दो मुकाबलों में लक्ष्य से मात खाने वाले शीफेंग ने शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


पहला गेम आसानी से जीतने वाले शीफेंग को दूसरे गेम में लक्ष्य ने टक्कर दी पर जीत नहीं पाए। एक समय स्कोर 11-16 था लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 15-20, फिर16-20, 17-20, 18-20, 19-20 तक पहुंचा दिया। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने लगातार दो अंक जुटाकर मैच के साथ स्वर्ण पदक भी जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन स्पर्धा में रजत जीतने वाले दूसरी भारतीय शटलर लक्ष्य

लक्ष्य इन खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में रजत जीतने वाले दूसरी भारतीय शटलर हैं। उनसे पहले एचएस प्रणॉय ने 2010 में सिंगापुर में हुए पहले यूथ ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। 

सेमीफाइनल में कोडाई को हराया : इससे पहले लक्ष्य ने सेमीफाइनल में जापान के कोडाई नाराओका को 14-21, 21-15, 24-22 से पराजित किया। लक्ष्य की यह जापानी खिलाड़ी कोडाई पर तीन मैचों में पहली जीत थी। इसी साल वियतनाम ओपन और 2017 जूनियर विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य को कोडाई से मात मिली थी।

लक्ष्य ने सेमीफाइनल से पहले सभी मुकाबले सीधे गेमों में जीते थे। पहले दौर में उन्होंने मिस्र के कमेल को 21-14, 21-16 से, दूसरे दौर में यूक्रेन के बोस्निउक को 23-21, 21- 8 से, प्री क्वार्टर में ब्राजील के फ्रिंस को 21-6, 21-16 से और क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के रुमबे को 21-17, 21-19 से मात दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed