फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anubhav mishra got Selected in international swimming competition

अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में कानपुर के अनुभव मिश्रा का चयन

Mon, 08 Jul 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Anubhav mishra got Selected in international swimming competition
अनुभव मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
साउथ कोरिया के ग्वांगजू जिले में पांच से 18 अगस्त के बीच होने वाली 18वीं फीना वर्ल्ड मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में कानपुर के अनुभव मिश्रा का चयन हुआ है। अनुभव अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-35 वर्ग की फ्री स्टाइल तैराकी में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 2400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


तिलक नगर निवासी अनुभव मिश्रा का उन्नाव में हांडा का शोरूम है। अनुभव पांच वर्ष की उम्र से तैराकी कर रहे हैं। अनुभव ने बताया कि पिता श्रीचंद्र मिश्रा श्रीनगर में केमिकल इंजीनियर थे और वह तैराकी करते थे। उनसे प्रेरणा लेकर अनुभव ने भी तैराकी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
विज्ञापन


स्कूल स्तर से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। अनुभव ने बताया कि वह 1997 से 2006 तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे। 2004-06 तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में टॉप 10 में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 में विशाखापट्टनम में हुई मास्टर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता था। इसके आधार पर स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनुभव का चयन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया है। अनुभव के चयन पर उनके परिवार के सदस्यों व शहर के खिलाड़ियों में खुशी जताई है। 

प्रशिक्षक व पत्नी ने किया सपोर्ट
अनुभव ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गैंजेज क्लब के प्रशिक्षक भारत विधु आर्या व पत्नी ज्योत्सना मिश्रा को दिया। अनुभव ने कहा कि शादी के बाद उन्होंने तैराकी बंद कर दी थी मगर पत्नी से प्रोत्साहन मिलने के बाद फिर शुरू की। प्रशिक्षक भारत विधु ने कड़ा अभ्यास कराया। अनुभव ने बताया कि बेटे आराध्य मिश्रा व बेटी अदुश्री मिश्रा को भी वह तैराकी का प्रशिक्षण दिला रहे हैं।

ऐसा रहा सफर
1998: झांसी में यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
1999: सहारनपुर में यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
2001 व 2002: लखनऊ में यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीता।
2003: आईसीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2004-06 तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में टॉप 10 स्थान पर रहें।
2017: कर्नाटक में मास्टर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed