फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ankesh won gold and kalyan captures silver in khelo indiaYouth Games -2019

अंकेश को गोल्ड, कल्याण का रजत पर कब्जा

Mon, 14 Jan 2019 02:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Ankesh won gold and kalyan captures silver in khelo indiaYouth Games -2019

महाराष्ट्र के पुणे में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में रविवार को हिमाचल की झोली में एक गोल्ड और एक रजत आया है। कांगड़ा के पठियार से संबंध रखने वाले अंकेश चौधरी ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है, जबकि चंबा जिला से संबंध रखने वाले कल्याण सिंह ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंकेश चौधरी ने 800 मीटर दौड़ 1.53.84 सेकेंड में पूरी कर गोल्ड जीता है। अंकेश चौधरी आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में अभ्यास करते हैं। इससे पूर्व अंकेश चौधरी ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में चार गोल्ड हासिल किए हैं।

विज्ञापन


अंकेश के पिता नगरोटा बगवां ब्लॉक में पंचायत सचिव हैं। वहीं कल्याण सिंह 11वीं कक्षा के छात्र हैं। खेलो इंडिया में भारोत्तोलन में प्रदेश के लिए यह पहला पदक है। प्रतियोगिता में कल्याण सिंह ने 281 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता है। इससे पूर्व कल्याण ने महाराष्ट्र के नागपुर में जूनियर नेशनल में भी रजत पदक हासिल किया है। अंकेश के गोल्ड और कल्याण के रजत के बाद अब हिमाचल की झोली में कुल छह पदक हो गए हैं। इसमें एक गोल्ड, एक रजत और चार कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में हिमाचल का नाम 23वें स्थान पर आ गया है। पिछले कल हिमाचल का नाम 28वें स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed