फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambika from kanpur got selected in Youth International Archery Competition

अंतरराष्ट्रीय मंच पर निशाना साधेगी कानपुर की अंबिका, यूथ इंटरनेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में हुआ चयन

Tue, 02 Jul 2019 10:27 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Ambika from kanpur got selected in Youth International Archery Competition
आर्चरी खिलाड़ी अंबिका भट्टाचार्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर की रहने वाली 13 साल की अंबिका भट्टाचार्या ने महज एक साल की मेहनत में ही तीरंदाजी का अंतरराष्ट्रीय मंच पा लिया। नेपाल के पोखरा में 30 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाली यूथ इंटरनेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में अंबिका का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन


इस ओपेन प्रतियोगिता में कई देशों के अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंबिका का यह चयन जून में नागपुर में हुई तीसरी यूथ नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस प्रतियोगिता में अंबिका ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

आवास विकास कल्याणपुर निवासी कैटर्स अत्येंद्र भट्टाचार्या की 13 वर्षीय बेटी अंबिका स्कॉलर मिशन स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। स्कूल में बच्चों को निशाना लगाते देख अंबिका का भी मन तीरंदाजी में करने का हुआ।

उसकी रुचि देख पिता ने एक साल पहले एसएएफ ग्राउंड अर्मापुर में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया। एक साल की मेहनत औैर लगन की बदौलत अंबिका का सफर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। 

ऐसा रहा अंबिका का सफर
- सितंबर 2018 में कानपुर में हुई डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- मई 2019 में अजमेर में हुई ओपेन नेशनल प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
- जून 2019 में नागपुर में हुई ओपेन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed