फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all india rafting championship in kullu himachal pradesh

ब्यास में शुरू होगी ऑल इंडिया राफ्टिंग चैंपियनशिप, 200 प्रतिभागी दिखाएंगे दम

Fri, 12 Oct 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 12 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
all india rafting championship in kullu himachal pradesh

कुल्लू के पिरड़ी में ब्यास की जलधारा में शुक्रवार से आल इंडिया रॉफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। प्रदेश क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन कुल्लू के पिरड़ी में 6वीं आल इंडिया राफ्टिंग चैंपियनशिप करवा रही है। कुल्लू में ब्यास नदी की धारा पर यह प्रतियोगिता पहली बार हो रही है। इसमें देश के 15 राज्यों से 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


इसका शुभारंभ मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा करेंगे। चैंपियनशिप के कार्यकारी सचिव पीएस गुलेरिया ने कहा कि पिरड़ी में शुक्रवार से 6वीं आल इंडिया राफ्टिंग चैंपियनशिप का होगी। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता दो वर्गों सप्रिंट और मैराथन वर्ग में होगी।
विज्ञापन


सप्रिंट में तीन किलोमीटर, मैराथन पिरड़ी से झीड़ी के बीच होगी। एक राफ्ट में कुल सात प्रतिभागी रहेंगे। चैंपियनशिप में पुडुचेरी, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, कर्नाटक, सेना की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल में वाटर स्पोर्ट्स के बेहतर विकल्प हैं, लेकिन अभी तक वाटर स्पोर्ट्स पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है। इसको लेकर खेल मंत्री को प्रपोजल भेजा है। कुल्लू में भी ब्यास की धारा में करीब 400 राफ्ट उतरती हैं।


4000 युवाओं को राफ्टिंग से सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ है। पीएस गुलेरिया ने कहा कि आल इंडिया राफ्टिंग चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल सदस्य गौरव भारद्वाज, कुल्लू रॉफ्टिंग संघ अध्यक्ष श्याम अत्री, सुनील सेन, दिनेश सिंह और युवराज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed