फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All India National Rugby Championship start Today in jalandhar

पंजाबः ऑल इंडिया नेशनल रग्बी चैंपियनशिप का शुभांरभ आज, 30 टीमें लेंगी हिस्सा

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
All India National Rugby Championship start  Today in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर

इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के आदेश पर रग्बी एसोसिएशन ऑफ पंजाब और रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के नेतृत्व में ऑल इंडिया नेशनल रग्बी चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार को लुधियाना के गुरू हरिगोबिंद खालसा कॉलेज गुरूसर सुधार के निहंग शमशेर सिंह स्टेडियम में होगा। सोमवार को जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान जीएचजी खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. स्वर्णजीत सिंह दियोल ने कहा कि यह चैंपियनशिप 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कराई जाएगी। 

विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में कुल 30 टीमें भागेदारी करेंगी। जिसमें पुरुषों की 21 टीमें और महिलाओं की 9 टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में पंजाब के अलावा चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमें भागेदारी करेंगी। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के सभी मैच लीग-कम-नॉक आउट के आधार पर होंगे। उन्होंने कहा कि वातावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल और कांग्रेसी विधायक पद्मश्री परगट सिंह इस चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। टूर्नामेंट कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के खाने पीने से लेकर ठहराने का प्रबंध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed