फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ajay thakur practice in bilaspur for pro kabaddi league

बिलासपुर में प्रो-कबड्डी लीग की तैयारी करेंगे पद्मश्री अजय

Fri, 15 Mar 2019 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
ajay thakur practice in bilaspur for pro kabaddi league

कबड्डी खिलाड़ी अब पद्मश्री एवं भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर से खेल की बारीकियां सीखेंगे। अजय प्रतिदिन बिलासपुर के लुहणू मैदान में कबड्डी का अभ्यास करेंगे। साथ ही युवाओं को भी दांव पेच सिखाएंगे। प्रोविजनल पीरियड के लिए बिलासपुर में पहुंचे डीएसपी अजय ठाकुर ने पदभार संभाल लिया है। वे एक बार फिर बिलासपुर के लोगों के बीच रहेंगे।

विज्ञापन


वैसे तो डीएसपी अजय ठाकुर दभोटा, नालागढ़ (सोलन) के रहने वाले है, लेकिन उनकी अधिकतर पढ़ाई बिलासपुर से ही हुई है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि वे प्रो-कबड्डी लीग को लेकर प्रतिदिन बिलासपुर में अभ्यास किया करेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को लेकर भी लुहणू मैदान में ही तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


डीएसपी अजय ठाकुर वीरवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर भी पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात की। अजय ने बताया कि वह प्रतिदिन सभी अधिकारियों से मिलेंगे, क्योंकि उनके कार्यक्षेत्र में बिलासपुर जिले के सभी अधिकारियों से मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह बिलासपुर कॉलेज में समय समय पर आते रहेंगे। यहां के युवाओं को वह खेल के प्रति और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। वहीं, डीएसपी अजय ठाकुर उपायुक्त विवेक भाटिया और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed