{"_id":"5d0745f68ebc3e5e3d44bd08","slug":"ajay-thakur-including-baldev-singh-and-hemant-will-play-in-pro-kabaddi-league-season-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी लीग में फिर दिखेगा नालागढ़ के युवाओं का जलवा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रो-कबड्डी लीग में फिर दिखेगा नालागढ़ के युवाओं का जलवा
Mon, 17 Jun 2019 01:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
अजय ठाकुर, बलदेव और हेमंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-8 में हिमाचल के नालागढ़ का जलवा देखने को मिलेगा। दभोटा के तीन खिलाड़ी इस सीजन के लिए रिटेन किए गए हैं। प्रो-कबड्डी लीग 20 जुलाई से शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार एवं पद्मश्री अजय ठाकुर चौथी बार टीम तमिल थलाईवा की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
दभोटा गांव से अन्य खिलाड़ियों में हेमंत चौहान को टीम तमिल थलाईवा और बलदेव सिंह को बंगाल वॉरियर ने फिर रिटेन किया है। पद्मश्री अजय ठाकुर की बोली 88 लाख में लगी है। बलदेव सिंह को बंगाल वॉरियर ने रिटेन करते हुए 13 लाख में बोली लगाई है।
विज्ञापन
अजय ठाकुर की टीम में हेमंत भी खेलेंगे, जिन्हें 7 लाख में खरीदा गया है। इस बार प्रो-कबड्डी लीग में तीन खिलाड़ी दमदम दिखाएंगे। हिमाचल सरकार में डीएसपी अजय ठाकुर ने पहले ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है।
विज्ञापन
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-1 से खेल रहे हैं। पद्मश्री अजय ठाकुर ने कहा कि सभी खिलाड़ी 7 जून से चेन्नई में चले रहे अभ्यास सत्र में भाग ले रहे हैं। यह सत्र 19 जुलाई तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि देश के मुख्य शहरों में इसके मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना आदि में टीमें आपस में भिड़ेंगी। इस सीजन में 12 टीमें भाग लेंगी और नालागढ़ के दभोटा के तीन खिलाड़ी इसमें दमखम दिखाएंगे।