{"_id":"5cb43b15bdec22141a4a307a","slug":"ajay-thakur-among-himachal-nine-players-in-pro-kabaddi-season-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी सीजन-7 में अजय समेत प्रदेश के नौ खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रो कबड्डी सीजन-7 में अजय समेत प्रदेश के नौ खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Mon, 15 Apr 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
अजय ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी सीजन-सात में इस बार सूबे के नौ खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर सहित नौ खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने खरीदा है। वहीं, प्रो कबड्डी के लगातार छह सीजन खेलने वाले कांगड़ा जिला रोहित राणा को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला है।
विज्ञापन
सीजन छह में भी सूबे के नौ खिलाड़ी खेले थे, लेकिन इस बार रोहित राणा, शिवओम, अभिनंदन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वहीं, तीन नए नामों में ऊना के विनीत वत्स, आकाश चौधरी और दभोटा के गुरविंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सीजन सात में सोलन के दभोटा के अजय ठाकुर तमिल थलाइवा के बतौर कप्तान कमान संभालेंगे। इसके अलावा दभोटा के बलदेव सिंह बंगाल वॉरियर, हेमंत चौहान तमिल थलाइवा, गुरविंद्र सिंह गुजरात फॉरच्यून, ऊना के विशाल भारद्वाज तेलगू टाइटंस, सुरेंद्र सिंह यू मूंबा, आकाश चौधरी तेलगू टाइटंस और विनीत वत्स भी तमिल थलाइवा की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन
मैदान में इस बार नहीं दिखेंगे रोहित राणा
प्रो कबड्डी के लगातार छह सीजन खेलने वाले रोहित राणा को इस सीजन में दर्शक नहीं देख पाएंगे। प्रो कबड्डी के छह सीजन में रोहित राणा ने 82 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 138 अंक अपनी टीम के लिए अर्जित किए हैं। इसमें पांच सुपर टेकन और सात हाई फाइव शामिल हैं।