{"_id":"5be05bd7bdec22693e5a44f9","slug":"ag-hp-winner-in-table-tennis-in-team-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस के टीम इवेंट में एजी एचपी बना विजेता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
टेबल टेनिस के टीम इवेंट में एजी एचपी बना विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में टीम इवेंट में एजी हिमाचल ने एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर एडीएम प्रोटोकॉल जीसी नेगी मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
अन्य वर्ग के विजेताओं में कैडेट गर्ल्स में मंडी ने शिमला, ब्वॉयज में सोलन ने कांगड़ा को हराया। सब जूनियर गर्ल्स और ब्वॉयज में कांगड़ा विजेता रहा। यूथ गर्ल्स में कांगड़ा, ब्वॉयज में सिरमौर विजेता रहा। महिला टीम में सोलन और पुरुष टीम में एजी एचपी ने दूसरी बार खिताब जीता।
विज्ञापन
व्यक्तिगत मुकाबलों में कैडेट गर्ल्स में मंडी की भावप्रिता विजेता, सिरमौर की पावनी उप विजेता, ब्वॉयज में चंबा की संजन्या विजेता और सोलन के वर्धन उपविजेता रहे। सब जूनियर गर्ल्स में कांगड़ा की वंशिता प्रथम, मंडी की भुप्रिता उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
ब्वॉयज में कांगड़ा के अंशुल और रित्विक प्रथम और द्वितीय रहे। जूनियर गर्ल्स में साक्षी कांगड़ा और इशिता सोलन, ब्वॉयज में प्रभन सिरमौर और अंशुल कांगड़ा विजेता और उप विजेता रहे।
यूथ गर्ल्स में वंशिता कांगड़ा विजेता, कुमकुम मंडी उप विजेता। ब्वॉयज में सिरमौर के विभुशु़वला विजेता, रजत कांगड़ा उप विजेता रहे। महिला वर्ग में मंडी कुमकुम विजेता और कांगड़ा की साक्षी उप विजेता।
पुरुष वर्ग में सोलन के माधव और एजीएचपी के आधीश राणा विजेता और उप विजेता रहे। युगल मुकाबलों में एजी एचपी के माधव और अंकुर ने शिमला के आधीश और अभय की जोड़ी को हराया।
वैटर्न में सोलन के भूपिंदर ने एजीएचपी के जसवंत गांगटा को हराया। बेबी गर्ल्स में शिमला की पर्णिका ने मंडी की सिमरन और ब्वॉयज में धनंजय सोलन ने सोनम को हराया। प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव वाईपी शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।