{"_id":"5bbde5d6867a55286d67a899","slug":"aastha-selected-for-national-cricket-championship-at-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर की आस्था राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
धर्मपुर की आस्था राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल की टौरजाजर पंचायत की आस्था ठाकुर का महाविद्यालय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। 17 वर्षीय खिलाड़ी ने सुंदरनगर कॉलेज की टीम से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह उपलब्धि हासिल की है। वे रोहतक में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम की तरफ से खेलेंगी।
विज्ञापन
आस्था के पिता स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। आस्था ठाकुर को उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, टौरजाजर पंचायत उपप्रधान लेखराज ने बधाई दी है।
विज्ञापन