फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aanchal Thakur and Heera Lal won gold medals in skiing competition

स्कीइंग प्रतियोगिता में आंचल ठाकुर और हीरा लाल ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 25 Jan 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Aanchal Thakur and Heera Lal won gold medals in skiing competition
- फोटो : अमर उजाला

 बर्फ के फाहों के बीच शनिवार को सोलंगनाला स्की ढलान में दो दिवसीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 250 से अधिक अलग-अलग वर्गों में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष, महिला वर्ग, जूनियर वर्ग के ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता करवाई गई।

विज्ञापन


ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में एचआईएएस ने हीरा लाल ने स्वर्ण पदक जीता। वाईएमडब्ल्यूएससी के संतोष कुमार और एसएससी के रजत ठाकुर ने रजत पदक, हिमांशु ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। अनिल चंद ठाकुर चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता में एचआईएएस की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण पदक, वाईएमडब्ल्यूएससी की संध्या ने रजत, एचआईएएस की वर्षा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


चौथा स्थान तनुजा ने हासिल किया। जूनियर वर्ग के ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में डब्ल्यूएससी के निखिल ने स्वर्ण, एनवाईसीएस के अभिषेक ने रजत, विनय व्यास कांस्य, योगेश चौथे स्थान पर रहे। महिला जूनियर वर्ग में महिला विपाशा ने स्वर्ण, अंकिता ने रजत पदक जीता। धनेश्वरी ठाकुर ने विंटर गेम्स एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज के दौर में युवा स्कीइंग में भी कॅरिअर बना सकते हैं। साहसिक खेल स्की में तीन प्रतिशत नौकरी में आरक्षण का प्रावधान सरकार ने किया है। सोलंगनाला में ढलानों को बढ़ाने की मांग सरकार से की जाएगी। विंटर गेम्स के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने स्की ढलान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने की मांग की। नगर परिषद अध्यक्ष नीना ठाकुर, बीडीसी नगर ब्लॉक अध्यक्षा अनिता ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नीना ठाकुर और चमन कपूर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed