65वीं नेशनल स्कूल गेम्स वालीबॉल प्रतियोगिता, जीत के साथ जम्मू-कश्मीर का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल गांव नगरोटा में सोमवार को 65वें नेशनल स्कूल गेम्स का शुभारंभ हुआ। इस दौरान उप-राज्यपाल के सलाहकार डॉ. फारूक खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसमें राजस्थानी लोक नृत्य के साथ रामबन के थाली नृत्य ने बाहरी राज्यों से आए खिलाड़ियों को प्रदेश की लोक संस्कृति से जोड़ा। कार्यक्रम में हर टीम ने खेल गांव में 15 पौधे लगाए।
इस दौरान खिलाड़ियों नेे पर्यावरण संरक्षण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में खेलने की शपथ ली। कार्यक्रम में युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक डॉ. सलीम-उल- रहमान ने बाहरी राज्यों से आई टीमों को खेल गांव के बारे में बताया।
इन टीम ने जीते मुकाबले
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में फाइनल सहित कुल 76 मुकाबले खेले जाने हैं। इस दौरान वित्त आयुक्त अरुण मेहता ने कहा कि सरकार खेल गांव के विकास के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है। खेल गांव आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स हब होगा और यहां से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेेंगे।
गुजरात ने सीआईएसी को 2-0, हरियाणा ने पंजाब को 2-0, उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को 2-0, तेलांगना ने केवीएस को 2-0, विद्याभारती ने दमन एंड द्वीप को 2-0, दिल्ली ने आंध्रप्रदेश को 2-0, एनवीएस ने आईपीएससी को 2-0, त्रिपुरा ने लक्ष्यदीप को 2-1, पुंडुच्चेरी ने बिहार को 2-1, राजस्थान ने महाराष्ट्र को 2-1 और कर्नाटक ने दादरा नगर हवेली को हराया।