{"_id":"5c82976ebdec221461124de1","slug":"65-year-old-attar-singh-won-three-medal-in-national-master-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 साल की उम्र में अत्तर का हौसला बुलंद, जीते तीन मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
65 साल की उम्र में अत्तर का हौसला बुलंद, जीते तीन मेडल
Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून में नेशनल मास्टर गेम्स में ठियोग निवासी प्रो. अत्तर सिंह चंदेल ने 65 साल की आयु में एक गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीता है। चंदेल ने बताया शॉटपुट में गोल्ड, लॉन टेनिस में सिल्वर और हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
प्रो. अत्तर सिंह सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में 26 वर्ष से अधिक समय तक निदेशक छात्र कल्याण अधिकारी रहे हैं। अब चंदेल इटली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और हिमाचल के प्रतिभागियों की ओर से चीफ डी मिशन होंगे। ठियोग स्पोर्ट्स कल्चर क्लब के अध्यक्ष कली राम चंदेल, महासचिव रमेश खाची, उपाध्यक्ष रविकांत ने अत्तर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन