{"_id":"5bb31bf6867a5570ec6cf620","slug":"32nd-sub-junior-state-level-badminton-championship-started-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, ये खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, ये खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप सोमवार को इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम कांगड़ा मस्त राम भारद्वाज ने किया। इसमें अंडर-15 और अंडर-17 मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबले में कांगड़ा के अनमोल, कुल्लू के राहुल और मंडी के पार्थ गुलेरिया ने जीत दर्ज की है। अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में कांगड़ा के अनमोल ने मंडी के आर्यन को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कुल्लू के राहुल ने मंडी के आशीष को 2-0, मंडी के पार्थ गुलेरिया ने हमीरपुर के आयूष को 2-0, अंडर-17 लड़कों में सोलन के अयान गुप्ता ने चंबा के हर्शित को 2-1, ऊना के युवराज ने शिमला के अमन कुमार को 2-1, बिलासपुर के आर्या ने ऊना के आदित्य शर्मा को 2-1, जबकि कांगड़ा के आयुष दुग्गल ने सोलन के आयुष ठाकुर को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन