फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lausanne Diamond League 2023: Neeraj Chopra will aim for second consecutive gold, Sreeshankar will aim Medal

Diamond League 2023: नीरज के निशाने पर होगा लगातार दूसरा डायमंड लीग स्वर्ण, श्रीशंकर भी पदक जीतने उतरेंगे

Fri, 30 Jun 2023 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

25 वर्षीय नीरज ने पांच मई को दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता था। उसके बाद उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें चार जून को हुए फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स और 13 जून को हुए पावो नूरमी गेम्स से नाम वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन
Lausanne Diamond League 2023: Neeraj Chopra will aim for second consecutive gold, Sreeshankar will aim Medal
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मांसपेशियों के खिचाव से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर हाथ में भाला उठाने के लिए तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज शुक्रवार से लुसान में होने जा रहे डायमंड लीग में दावेदारी पेश करने जा रहे हैं। उनके निशाने पर लीग का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक होगा। सिर्फ नीरज ही नहीं इस एकदिवसीय मीट में लॉंग जंपर मुरली श्रीशंकर भी उतरेंगे। उनके निशाने पर भी लीग का दूसरा पदक होगा।
विज्ञापन


एक माह बाद उतरेंगे नीरज
25 वर्षीय नीरज ने पांच मई को दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता था। उसके बाद उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें चार जून को हुए फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स और 13 जून को हुए पावो नूरमी गेम्स से नाम वापस लेना पड़ा। 29 मई को उन्होंने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। अब पूरे एक माह बाद वह फिर कंपटीशन में उतरने जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी डायमंड लीग में खेलने का मौका नहीं खोया। लीग के रबत, रोम, पेरिस और ओस्लो चरण में जेवेलिन थ्रो शामिल नहीं है।
विज्ञापन


लीग में शीर्ष पर चल रहे हैं नीरज
नीरज को लुसान में कड़ी टक्कर मिलेगी। उनके सामने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेज्चे (सर्वश्रेष्ठ 90.88, सत्र का श्रेष्ठ 89.51 मीटर), विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स (सर्वश्रेष्ठ 93.07, सत्र का श्रेष्ठ 85.88 मीटर), फिनलैंड के ओलिवर हालेंडर (सर्वश्रेष्ठ 89.83, सत्र का श्रेष्ठ 87.32 मीटर), लंदन ओलंपिक विजेता त्रिनिदाद और टोबेगो के केशर्न वॉल्काट (सर्वश्रेष्ठ 90.16, सत्र का श्रेष्ठ 85.85 मीटर) यूरोपियन चैंपियन जर्मनी के जूलियन वीबर (सर्वश्रेष्ठ 89.54, सत्र का श्रेष्ठ 88.37 मीटर) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष डायमंड लीग विजेता बनने वाले नीरज अपने खिताब की रक्षा के लिए आठ अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर चल रहे हैं, वादलेज्चे के सात और पीटर्स के छह अंक हैं। लुसान के बाद मोनाको (21 जुलाई) और ज्यूरिख (31 अगस्त) में लीग होनी हैं, जहां जेवेलिन थ्रो शामिल है। लीग का फाइनल यूजीन (अमेरिका) में 16, 17 सितंबर को होगा।


पेरिस में पदक जीते थे मुरली
इस माह की शुरुआत में पेरिस डायमंड लीग में 8.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर भी लंबी कूद में यहां पदक के दावेदार हैं। उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई अंतरराज्यीय एथलेटिक मीट में 8.41 मीटर की जंप लगाई थी। यह जेस्विन एल्ड्रिन के 8.42 मीटर के राष्ट्रीय कीर्तिमान से एक सेंटीमीटर कम है। एल्ड्रिन को भी यहां खेलना था, लेकिन फिट नहीं होने के कारण उन्होंने नाम वापस ले लिया। मुरली का सामना ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले ग्रीस के मिल्टियाडिस टेंटोग्लू, स्विटजरलैंड के सिमोन एहमर, इटली के नए उभरते सितारे माटिया फुरलानी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed