फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kkr beat rr in most number of sixes match

चौके से हारने वाली KKR ने राजस्थान रॉयल्स को यहां धोया

Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
kkr beat rr in most number of sixes match

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को रोमांचक संघर्ष के बाद राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


इस मैच में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया और 2 बार स्कोर टाई हो गया लेकिन बाजी राजस्थान के हाथ लगी।

2 बार स्कोर के टाई होने पर रेफरी और अंपायरों ने मैच का फैसला इस आधार पर लिया कि मैच में किस टीम ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं लेकिन इसी मैच में कोलकाता की टीम एक मामले में तो राजस्थान से बाजी मार ले गई।

विज्ञापन

KKR ने राजस्‍थान से ज्यादा लगाए छक्के

kkr beat rr in most number of sixes match

मैच के बाद चौके से निर्णय लिया गया कि राजस्‍थान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कुल 17 चौके लगाए जबकि कोलकाता ने 3 चौके कम लगाए और इसी आधार पर वे मैच हार गए।

लेकिन जहां तक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात है तो इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आगे निकल गई। कोलकाता ने राजस्‍थान से 1 छक्का ज्यादा लगाया।

राजस्‍थान की ओर से एकमात्र छक्का अजिंक्य रहाणे ने लगाया था जबकि कोलकाता की ओर से मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव ने छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

4 बल्‍लेबाज पहली ही गेंद पर हुए आउट

kkr beat rr in most number of sixes match

आईपीएल 7 का 19वां मैच बेहद दिलचस्प रहा। मैच में 4 बल्‍लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसमें खास बात यह रही कि सभी चारों बल्‍लेबाज अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

राजस्‍थान रॉयल्स का एक बल्‍लेबाज शून्य पर आउट हुआ, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के 3 बल्‍लेबाज शून्य पर आउट हो गए।

जबकि दोनों टीमों के 6 बल्‍लेबाज 3 से ज्यादा रन भी नहीं बना सके थे।

विज्ञापन

अंत में लड़खड़ा गए थे कोलकाता नाइटराइडर्स

kkr beat rr in most number of sixes match
कोलकाता नाइटराइडर्स आराम से जीत की ओर बढ़ रहा था और उसे 12 गेंदों में 16 रन बनाने थे जबकि उसके पास 6 विकेट शेष थे।

19वें ओवर में जेम्स फॉक्नर ने 3 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया। कोलकाता को अंतिम गेंद पर 3 रन बनाने थे और वे महज 2 रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed