Kho-Kho World Cup 2025: महिलाओं के बाद पुरुषों ने भी मारी बाजी, नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा
पुरुष टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले महिलाओं ने नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर जीत दर्ज की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 of the World, Champions of 𝐊𝐇𝐎 𝐊𝐇𝐎 🇮🇳🏆#TeamIndia claims the first-ever #KhoKhoWorldCup in style, undefeated! 🔥👏#KKWC2025 #TheWorldGoesKho #Khommunity #KhoKho #KKWCMen pic.twitter.com/1exiKI5Q0v
— Kho Kho World Cup India 2025 (@Kkwcindia) January 19, 2025विज्ञापन
कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामजी कश्यप ने एक बार फिर कमाल का खेल दिखाया। नेपाल ने इससे पहले प्रतियोगिता के शुरुआत मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में पहले टर्न से नेपाल पर दबाव बना लिया। भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण में नेपाल के अलावा ब्राजील, पेरू और भूटान को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने गति, रणनीति और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- आज भारतीय खो खो के लिए एक महान दिन है। खो-खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।
Today’s a great day for Indian Kho Kho.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2025
Incredibly proud of Indian Men's Kho Kho team for winning the Kho Kho World Cup title. Their grit and dedication is commendable. This win will contribute to further popularising Kho Kho among the youth. pic.twitter.com/OvzUV6SpX0