फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Youth Games: Adil wins first gold in cycling by winning 70 km road race

Khelo India Youth Games: आदिल ने 70 किलोमीटर रोड रेस जीतकर जम्मू कश्मीर को साइकलिंग में दिलाया पहला स्वर्ण

Sun, 12 Jun 2022 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

पिता को रोजाना छोड़ने और लाने के दौरान ही आदिल को साइकलिंग का शौक लग गया। 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार अपने स्कूल कश्मीर हार्वर्ड में साइकलिंग का कंपटीशन खेला।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Adil wins first gold in cycling by winning 70 km road race
आदिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदिल अल्ताफ अपने गरीब दर्जी पिता को श्रीनगर के लाल बाजार में रोजाना साइकल से छोड़ने और लाने जाते थे। मौका मिलता तो भीड़ भरे लाल बाजार की पटरियों पर साइकल चलाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उनके इसी जुनून ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जम्मू कश्मीर को साइकलिंग का पहला स्वर्ण दिलाया। आदिल ने 70 किलोमीटर रोड रेस में स्वर्ण जीता। इससे पहले आदिल ने 28 किलोमीटर टाइम ट्रायल (व्यक्तिगत) में भी रजत जीता था।
विज्ञापन


पिता को रोजाना छोड़ने और लाने के दौरान ही आदिल को साइकलिंग का शौक लग गया। 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार अपने स्कूल कश्मीर हार्वर्ड में साइकलिंग का कंपटीशन खेला। इसके ही उन्होंने साइकलिंग को खेलों के रूप में गंभीरता से लेना शुरू किया। उनके पिता ने बेटे को अच्छी साइकल दिलाने के लिए दर्जी के काम में दोहरी मेहनत शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब आदिल ने स्थानीय स्तर पर साइकलिंग के कंपटीशन जीतना शुरू  किए तो एसबीआई ने उन्हें साढ़े चार लाख रुपये की एमटीबी बाइक साइकल दिलाई। आदिल पिछले छह माह से आदिल एनआईएस पटियाला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed