फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Campaign: Will talk to Sports Ministers today on development of sports-Anurag Thakur

खेलो इंडिया अभियान : खेलों के विकास पर खेल मंत्रियों से आज बात करेंगे अनुराग ठाकुर

Mon, 20 Sep 2021 05:17 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 05:17 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक की सफलता के बाद अब आगे की योजना बनाने के लिए अनुराग ठाकुर राज्य के खेल मंत्रियों से जानना चाहेंगे कि उनकी ओर से देश को खेलों की महाशक्ति बनाए जाने में किस तरह योगदान दिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Khelo India Campaign: Will talk to Sports Ministers today on development of sports-Anurag Thakur
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर देश में खेलों के विकास और उनका स्तर ऊपर उठाने के लिए राज्य के खेल मंत्रियों से आज बात करेंगे। टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक की सफलता के बाद बने माहौल में अनुराग ठाकुर राज्य के खेल मंत्रियों से जानना चाहेंगे कि उनकी ओर से देश को खेलों की महाशक्ति बनाए जाने में किस तरह योगदान दिया जा सकता है।

विज्ञापन


गांव, शहर स्तर पर कंपटीशन कराने और कैश अवार्ड के लिए राशि जमा करने को कहेंगे 
खेल मंत्री इस दौरान राज्य के खेल मंत्रियों से गांव और शहर स्तर पर खेलों के कंपटीशन कराने के साथ जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को खोजने और तराशने का काम करने को कहेंगे। साथ ही यह भी अपील करेंगे कि खिलाडिय़ों के लिए कैश अवार्ड की राशि का पूल बनाया जाए और इसका लाभ खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। खेल मंत्री के साथ बातचीत में खेल राज्य मंत्री निसिथ परमाणिक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बातचीत के मुख्य एजेंडे में खेलो इंडिया खेल और फिट इंडिया अभियान भी रहेगा। खेल मंत्री यह भी कहेंगे कि किस तरह राज्यों में स्कूल में खेलों को बढ़ावा दिया जाए। इसमें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तालमेल बिठाया जाए। स्कूल, गांव और शहर स्तर पर खेल आयोजित होंगे और उन्हें कैश अवार्ड मिलेगा तो खेलों को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed