फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'Khela Hobe Day' will be celebrated in Bengal on 16th, football matches will be held in every street

Khela Hobe: बंगाल में 16 को मनेगा 'खेला होबे दिवस', हर गली-मोहल्ले में होगा फुटबॉल मैच

Wed, 09 Aug 2023 03:47 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

कोलकाता में फुटबॉल मैच आयोजन के लिए कोलकाता नगर पालिका क्षेत्र के लिए 21 लाख 60 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। मेयर परिषद (खेल) देबाशीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
'Khela Hobe Day' will be celebrated in Bengal on 16th, football matches will be held in every street
खेलो होबे दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बंगाल के हर जिले और गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में फुटबॉल मैच आयोजन के लिए कोलकाता नगर पालिका क्षेत्र के लिए 21 लाख 60 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। मेयर परिषद (खेल) देबाशीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक महिलाओं के लिए भी विशेष तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही 21 जुलाई को शहीदी दिवस के मौके पर राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


इसकी तैयारी कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शुरू हो चुका है। 'खेला होबे दिवस' के तहत 16 को बंगाल के हर जिले और गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में फुटबॉल मैच आयोजन के लिए कोलकाता नगर पालिका क्षेत्र के लिए 21 लाख 60 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। देवाशीष कुमार ने कहा, इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है। कई इलाके के पार्षद लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कई पार्षद खुद इस दिन खिलाड़ियों को तरह-तरह के पकवान खिलाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed