{"_id":"610cef708ebc3eba5217b0e0","slug":"khel-ratna-award-winner-list-with-big-names-like-rohit-sharma-virat-kohli-mirabai-chanu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न: अब तक 43 खिलाड़ियों को मिल चुका है खेल का सर्वोच्च सम्मान, पढ़िए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल रत्न: अब तक 43 खिलाड़ियों को मिल चुका है खेल का सर्वोच्च सम्मान, पढ़िए पूरी लिस्ट
Fri, 06 Aug 2021 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 06 Aug 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
खेल रत्न 2020 से सम्मानित एथलीट्स
- फोटो :
sai
विस्तार
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यह दिया जाता है। हालांकि, अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई मापदंडो के आधार पर होता है। यह पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी खेल से हो सकता है। अब तक कुल 43 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। आइए पढ़ते हैं कि कब और किस-किस को इस पुरस्कार ने नवाजा गया...खेल रत्न से नवाजे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची
| क्रमांक | वर्ष | खिलाड़ी का नाम | खेल |
| 1 | 1991-92 | विश्वनाथन आनंद | शतरंज |
| 2 | 1992-93 | गीत सेठी | बिलियर्ड्स |
| 3 | 1993-94 | होमी मोतीवाला | नौकायन |
| 4 | 1993-94 | पुष्पेंद्र कुमार गर्ग | नौकायन |
| 5 | 1994-95 | कर्नम मल्लेश्वरी | भारत्तोलन |
| 6 | 1995-96 | एन. कुंजरानी | भारत्तोलन |
| 7 | 1996-97 | लिएंडर पेस | टेनिस |
| 8 | 1997-98 | सचिन तेंदुलकर | क्रिकेट |
| 9 | 1998-99 | जे. सिकदर | एथलेटिक्स |
| 10 | 1999-2000 | धनराज पिल्लै | पुरुष हॉकी |
| 11 | 2000-01 | पुलेला गोपीचंद | बैडमिंटन |
| 12 | 2001 | अभिनव बिंद्रा | शूटिंग |
| 13 | 2002 | केएम बीनामोल | एथलेटिक्स |
| 14 | 2002 | अंजलि भागवत | शूटिंग |
| 15 | 2003 | अंजु बॉबी जॉर्ज | एथलेटिक्स |
| 16 | 2004 | राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ | शूटिंग |
| 17 | 2005 | पंकज आडवाणी | बिलियर्ड्स और स्नूकर |
| 18 | 2006 | मानवजीत सिंह संधू | शूटिंग |
| 19 | 2007 | महेंद्र सिंह धोनी | क्रिकेट |
| 20 | 2009 | मेरीकॉम | बॉक्सिंग |
| 21 | 2009 | विजेंदर सिंह | बॉक्सिंग |
| 22 | 2009 | सुशील कुमार | कुश्ती |
| 23 | 2010 | सायना नेहवाल | बैडमिंटन |
| 24 | 2011 | गगन नारंग | शूटिंग |
| 25 | 2012 | विजय कुमार | शूटिंग |
| 26 | 2012 | योगेश्वर दत्त | कुश्ती |
| 27 | 2013 | रंजन सोढ़ी | शूटिंग |
| 28 | 2015 | सानिया मिर्जा | टेनिस |
| 29 | 2016 | पीवी सिंधु | बैडमिंटन |
| 30 | 2016 | दीपा करमाकर | जिम्नास्टिक्स |
| 31 | 2016 | जीतू राय | शूटिंग |
| 32 | 2016 | साक्षी मलिक | कुश्ती |
| 33 | 2017 | देवेंद्र झांझरिया | पैरालंपिक जैवलिन |
| 34 | 2017 | सरदार सिंह | पुरुष हॉकी |
| 35 | 2018 | एस. मीराबाई चानू | भारत्तोलन |
| 36 | 2018 | विराट कोहली | क्रिकेट |
| 37 | 2019 | दीपा मलिक | पैरालंपिक (शॉटपुट, जैवलिन, अन्य) |
| 38 | 2009 | बजरंग पुनिया | कुश्ती |
| 39 | 2020 | रोहित शर्मा | क्रिकेट |
| 40 | 2020 | मरियप्पन थंगावेलु | पैरालंपिक हाई जंप |
| 41 | 2020 | मनिका बत्रा | टेबल टेनिस |
| 42 | 2020 | विनेश फोगाट | कुश्ती |
| 43 | 2020 | रानी रामपाल | महिला हॉकी |
1991-92 में हुई थी पुरस्कार की शुरुआत
सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को ये अवॉर्ड दिया गया है।
तीन हॉकी खिलाड़ियों को भी मिल चुका खेल रत्न
हॉकी में अब तक तीन खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है। इसमें धनराज पिल्लै , सरदार सिंह और रानी रामपाल शामिल है।
तीन हॉकी खिलाड़ियों को भी मिल चुका खेल रत्न
हॉकी में अब तक तीन खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है। इसमें धनराज पिल्लै , सरदार सिंह और रानी रामपाल शामिल है।