फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kerala government will honor PR Sreejesh who was part of the medal winning team in the Olympics

PR Sreejesh: केरल सरकार का बड़ा एलान, ओलंपिक में पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश को करेगी सम्मानित

Wed, 21 Aug 2024 07:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं।

विज्ञापन
Kerala government will honor PR Sreejesh who was part of the medal winning team in the Olympics
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को केरल सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। बुधवार को सरकार ने पेरिस ओलंपिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन

Kerala government will honor PR Sreejesh who was part of the medal winning team in the Olympics
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
सीएम पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पीआर श्रीजेश को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सीएम कार्यालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, "पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे पी आर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Kerala government will honor PR Sreejesh who was part of the medal winning team in the Olympics
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भी श्रीजेश ने अंतिम क्वार्टर में शानदार बचाव किए थे और उन्हें बढ़त लेने से रोका था। इस तरह टीम ने श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed