कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे कश्यप
महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में पराजित होने वाली भारत की पीवी सिंद्धू ने भी पांच स्थान की छलांग लगाई और वह 24वें स्थान से उठकर 19वें नंबर पर पहुंच गईं। इसी टूर्नामेंट में पहले राउंड का मैच चोट के कारण छोड़ देने वाली भारत की साइना नेहवाल अपने तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। पुरुषों में अजय जयराम अपने 31वें स्थान पर कायम हैं जबकि आर एम वी गुरुसाईदत्त एक स्थान उठकर 38वें नंबर पर और बी साईं प्रणीत आठ स्थान की छलांग के साथ 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं।