{"_id":"bf7731c0-28a2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"karthikeyan-and-chandok-will-participate-in-race-of-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस आफ चैंपियन्स में हिस्सा लेंगे कार्तिकेयन और चंडोक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रेस आफ चैंपियन्स में हिस्सा लेंगे कार्तिकेयन और चंडोक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दो फर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन और करूण चंडोक दिसंबर में बैंकाक में होने वाली रेस आफ चैंपियन्स में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें फर्मूला वन के दिग्गज रेसर भी उतरेंगे। यह पहला मौका है जब भारत से किसी टीम को इस प्रतिष्ठित रेस के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
कार्तिकेयन और चंडोक ने रेस आफ चैंपियन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। कार्तिकेयन मौजूदा फर्मूला वन सत्र में एचआरटी टीम के लिए रेस कर रहे हैं जबकि वर्ल्ड एंडयूरेंस चैंपियनशिप के ड्राइवर चंडोक ने 2010 में एचआरटी और 2011 में लोटस के लिए भागेदारी की थी।
विज्ञापन
रेस आफ चैंपियन्स में सात बार के फर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर, गत दो बार के फर्मूला वन चैंपियन और मौजूदा सत्र में सबसे आगे चल रहे सेबेस्टियन वेटल, मोटो जीपी के चैंपियन जार्ज लौरेंजो और इंडीकार चैपियन रेयान हंटर रेई भी हिस्सा लेंगे। शूमाकर और वेटल ने पिछले पांच वर्षों में टीम स्पर्धा जीती है और इस वर्ष वह अपना खिताब बचाने के लिए लौटेंगे।
विज्ञापन