फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kangana Ranaut named brand ambassador of World Para Athletics Championships know details

Kangna Ranaut: कंगना रनौत विश्व पैरा एथलेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर, सितंबर-अक्तूबर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

Wed, 18 Jun 2025 01:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

कंगना ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा- 'भारत के पैरा एथलीट हर दिन क्या संभव है, इसे फिर से लिख रहे हैं। मैं उनका समर्थन करने और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut named brand ambassador of World Para Athletics Championships know details
कंगना रनौत - फोटो : @KanganaTeam

विस्तार

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत को विश्व पैरा एथलेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। बता दें कि, 39 वर्षीय कंगना वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। 
विज्ञापन

Kangana Ranaut named brand ambassador of World Para Athletics Championships know details
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने जताई खुशी
'फैशन' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरने वाली कंगना ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा- 'भारत के पैरा एथलीट हर दिन क्या संभव है, इसे फिर से लिख रहे हैं। मैं उनका समर्थन करने और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। पैरा खेल केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है- यह साहस के बारे में हैं और मुझे हमारे चैंपियन खिलाड़ियों के पीछे खड़े होने पर गर्व है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut named brand ambassador of World Para Athletics Championships know details
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होगा चैंपियनशिप का आयोजन
इस मौके पर पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कंगना की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'भारत के खिलाड़ियों के प्रति उनका जुनून, प्रभाव और प्रतिबद्धता उन्हें नयी दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक आदर्श दूत बनाती है।' मालूम हो कि झझारिया दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी भी हैं। यह प्रमुख प्रतियोगिता 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी और इसमें 100 से अधिक देशों के एथलीट भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed