{"_id":"6338745b76fc1b71cd0eb694","slug":"jyoti-and-amlan-become-sprint-champions-in-national-games-haryana-on-top-of-medal-tally-with-16-medals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games: ज्योति और अमलान बने फर्राटा चैंपियन, 16 पदकों के साथ हरियाणा शीर्ष पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: ज्योति और अमलान बने फर्राटा चैंपियन, 16 पदकों के साथ हरियाणा शीर्ष पर
Sat, 01 Oct 2022 10:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
5000 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश से पारुल चौधरी ने महिला और अभिषेक पाल ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में हरियाणा 16 पदकों के साथ सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी और असम के अमलान बोरगोहेन राष्ट्रीय खेलों की 100 मीटर दौड़ (फर्राटा) में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में चैंपियन बने। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में उत्तरप्रदेश की पारुल चौधरी ने 16 मिनट 34:68 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की सीमा (16:36:18) ने रजत और महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव (16:39:97) ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिषेक पाल (14:07:25) ने स्वर्ण, सेना के कार्तिक कुमार ने (14:08:24) रजत और सावन बरवाल (14:10:53) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 सेकंड के साथ पहले नंबर पर रहे बोरगोहेन
गांधीनगर के आईआईटी एथलेटिक्स ट्रैक पर हुई महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में ज्योति ने 11:51 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की अर्चना सुशींद्रन (11:55) ने रजत और महाराष्ट्र की दियांद्रा वलादरेस (11:62) ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में असम के अमलान बोरगोहेन 10:38 सेकंड के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के एलाकियादासन वीके (10:44) और शिव कुमार बी (10:48) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
हरियाणा16 पदकों के साथ शीर्ष पर
36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अब तक नौ स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। 16 पदकों के साथ हरियाणा शीर्ष पर काबिज है। सबसे ज्यादा 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक पहलवानों ने जीते हैं। ग्रीको रोमन शैली के 87 भारवर्ग में हरियाणा के सुनील ने पंजाब के हरप्रीत सिंह, 67 भारवर्ग में आशू ने पंजाब के करनजीत सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल के 97 भारवर्ग में हरियाणा के दीपक ने पंजाब के साहिल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी श्रेणी में प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता। फ्री स्टाइल 57 भारवर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा के ही खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसमें अमन ने स्वर्ण और उदित ने रजत पदक जीता।
Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना
महिलाओं के 62 भारवर्ग में मनीषा ने हरियाणा की ही शेफाली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 76 भारवर्ग में हरियाणा की रितिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह रग्बी में महाराष्ट्र की टीम को 19-7 के भारी अंतर से हराकर हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेट बॉल टीम इवेंट में लड़कों और लड़कियों की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश ने स्वर्ण, लड़कों के टेबल टेनिस सिंगल में सोम्यजीत घोष ने रजत पदक, शॉटपुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य और हैमर थ्रो में रेनू चिकारा ने कांस्य पदक जीता है।
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए आगे भी इसी प्रकार उम्दा प्रदर्शन करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही हरियाणा की खेलों के क्षेत्र में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हमारी खेल नीति का अनुसरण कर रहे हैं। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने भी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।