फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   JEREMY Lalrinnunga Wins gold medal for india in Commonwealth games 2022 PM Modi Congratulates

CWG 2022: देश को पांचवां पदक दिलाने वाले जेरेमी को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- युवा शक्ति इतिहास रच रही

Sun, 31 Jul 2022 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने वाले जेरेमी को प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति कमाल कर रही है। 19 साल के जेरेमी ने 300 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण जीता है। 
 

विज्ञापन
JEREMY Lalrinnunga Wins gold medal for india in Commonwealth games 2022 PM Modi Congratulates
जेरेमी लालरिनुंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पांचवां पदक मिल चुका है। 19 साल के जेरेमी ने कुल 300 किग्रा वजन उठाकर देश को दूसरा स्वर्ण दिलाया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सभी पांच पदक वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। भारत अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। जेरेमी इस राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। उनसे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में ही देश को सोना दिलाया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरेमी को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ''हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है! जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और यश हासिल किया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेरेमी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में स्वर्ण जीतने पर जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई। मुकाबले के दौरान चोट लगने के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको इतिहास रचने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपके पोडियम फिनिश ने भारतीयों को गर्व से भर दिया है। आपको ऐसे और गौरव के क्षणों की कामना।"



खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा " जेरेमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता, खेलो इंडिया से टॉप कोर ग्रुप तक एक एथलीट के आगे बढ़ने का एक आदर्श उदाहरण है। आपने खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत को आप पर गर्व है।"




जेरेमी का प्रदर्शन
स्नैच राउंड: जेरेमी ने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा।

क्लीन एंड जर्क राउंड: जेरेमी ने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा और 160 किग्रा भार उठा लिया। वह तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए।

युवा ओलंपिक में भी स्वर्ण जीत चुके हैं जेरेमी
जेरेमी लालरिनुंगा ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में पुरूषों के 67 किग्रा वर्ग में 305 किग्रा वजन उठाया था और स्वर्ण पदक जीता था। वो युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 2018 युवा ओलंपिक में पुरूषों की 62 किग्रा स्पर्धा में 274 किग्रा (124 किग्रा + 150 किग्रा) वजन उठाया था और स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 306 किग्रा (140 किग्रा + 166 किग्रा) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed