फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   jeev milkha singh reached at joint 23th position

संयुक्त 23वें स्थान पर पहुंचे जीव मिल्खा सिंह

Fri, 03 May 2013 08:07 PM IST
तियानजिन/एजेंसी
तियानजिन/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
jeev milkha singh reached at joint 23th position

भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दूसरे राउंड में शुक्रवार को तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर वोल्वो चाइना ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जीव का स्कोर तीन अंडर 141 है। वह शीर्ष पर चल रहे फिनलैंड के मिको इलोनेन नौ शाट पीछे हैं। भारत के ही एक अन्य गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने भी 69 का कार्ड खेला और वह 143 के स्कोर से संयुक्त 47वें स्थान पर हैं जबकि एसएसपी चौरसिया 76 का कार्ड खेल कट पार करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


संयुक्त नौवें स्थान पर पहुंचे शिव कपूर
भारत के स्टार गोल्फर शिव कपूर दूसरे राउंड में तीन अंडर 69 का शानदार कार्ड खेलकर रायल जकार्ता गोल्फ क्लब में चल रहे इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनका स्कोर पांच अंडर 139 है और वह चोटी पर चल रहे थाईलैंड के थोंगचई जैदी से पांच शॉट पीछे हैं। जैदी सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर दस अंडर 134 के स्कोर से एकल बढ़त पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्काट बार दूसरे और उनके हमवतन वेड ओर्म्सबी तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed