{"_id":"67e021d2e8d82d9db30f27c4","slug":"jaismine-lamboria-cruises-to-women-national-boxing-championship-quarterfinals-with-another-dominant-win-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Boxing Championship: जैस्मीन लम्बोरिया का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Boxing Championship: जैस्मीन लम्बोरिया का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Sun, 23 Mar 2025 08:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Mar 2025 08:29 PM IST
सार
जैस्मीन ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लाइटवेट कांस्य पदक जीता था, वह पेरिस ओलंपिक के लिए फेदरवेट वर्ग में खेली थीं। जीत हासिल करने वाली खिलाड़ियों में लम्बोरिया के साथ रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की सनमाचा चानू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप
- फोटो : BFI Media
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जैस्मीन लम्बोरिया ने 8वीं इलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। प्रारंभिक दौर में चंडीगढ़ की रुचिका पर दूसरे दौर की आरएससी जीत के साथ लम्बोरिया ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लाइटवेट वर्ग की मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन लम्बोरिया पेरिस ओलंपिक के लिए फेदरवेट वर्ग में आई थीं और अब इसी कटेगरी में खेलती हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था कांस्य पदक
जैस्मीन ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लाइटवेट कांस्य पदक जीता था, वह पेरिस ओलंपिक के लिए फेदरवेट वर्ग में खेली थीं। जीत हासिल करने वाली खिलाड़ियों में लम्बोरिया के साथ रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की सनमाचा चानू भी शामिल हैं। यूथ विश्व और राष्ट्रीय चैंपियन चानू ने मणिपुर की बिंदिया देवी माओरेम पर अपनी एकतरफा जीत के दौरान खेल पर पूर्ण नियंत्रण दिखाया।
यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से बीएफआई द्वारा आयोजित की जा रही है। सप्ताह भर चलने वाले इस टूर्नामेंट में 24 राज्य इकाइयों के 180 मुक्केबाज 10 भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह आयोजन विश्व मुक्केबाजी तकनीकी और प्रतियोगिता नियमों का पालन करता है, जिसमें एक मिनट के रेस्ट ब्रेक के साथ 3-3 मिनट के राउंड शामिल हैं।