{"_id":"6a635220c1f53a34e80fa6b4","slug":"issf-world-cup-sanyam-delivers-a-stellar-performance-winning-silver-medal-in-the-10m-air-pistol-event-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup: निशानेबाज संयम का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF World Cup: निशानेबाज संयम का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता
Fri, 24 Jul 2026 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:23 PM IST
सार
भारतीय महिला निशानेबाज संयम ने आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। संयम ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
संयम
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय निशानेबाज संयम ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीता। इस पदक से विश्व कप में भारत के पदकों का खाता खुला। संयम ने कुल 243.4 का स्कोर बनाकर पदक जीता। संयम के करियर का यह दूसरा आईएसएसएफ विश्व कप पदक है।
विज्ञापन
संयम ने क्वालिफिकेशन दौर में किया 579 का स्कोर
पूर्व जूनियर वर्ल्ड और एशियन चैंपियन संयम ने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया और पोडियम फिनिश पक्का करने के लिए फाइनल फायरिंग लाइन पर कदम रखने से पहले अपनी सीरीज में लगातार प्रिसिजन बनाए रखा। इवेंट में शामिल 36 सदस्यों वाला भारतीय दल राइफल, पिस्टल और शॉटगन के व्यक्तिगत और मिश्रित-टीम इवेंट्स दोनों में मुकाबला करेगा।

मनु-स्वप्निल जैसे निशानेबाज पेश करेंगे चुनौती
निशानेबाजों में मनु और स्वप्निल के साथ ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, सुरुचि, एलावेनिल वलारिवन, सिफ्ट कौर समरा, सोनम उत्तम मस्कर, अनीश भानवाला, रायजा ढिल्लों, गनेमत सेखों और ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका जैसे जाने-माने नाम हैं। राइफल इवेंट्स में, पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, शाहू तुषार माने और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और साक्षी सुनील पाडेकर को महिलाओं के मुकाबले के लिए चुना गया है।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल शामिल हैं, जबकि महिलाओं के इवेंट में आशी चौकसे, विदरसा के. विनोद और सिफ्ट कौर समरा हिस्सा लेंगी। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के पिस्टल कैंपेन की अगुआई सुरुचि, संयम और ईशा सिंह करेंगी, जबकि पुरुषों के इवेंट में केदारलिंग बी. उचागंवे, कमलजीत और आकाश भारद्वाज शामिल होंगे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत शामिल हैं, जबकि पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम में अनीश भानवाला, ओमकार सिंह और भावेश शेखावत को शामिल किया गया है। शॉटगन इवेंट्स में, उदयवीर सिंह जाजी, भौनीश मेंदीरत्ता और विवान कपूर पुरुषों की ट्रैप में मुकाबला करेंगे, जबकि प्रगति दुबे, कीर्ति गुप्ता और राजेश्वरी कुमारी महिलाओं की ट्रैप टीम में होंगी।
पुरुषों की स्कीट टीम में गुरजोत सिंह खंगुरा, परमपाल सिंह गुरोन और अभय सिंह सेखों शामिल हैं, जबकि गनेमत सेखों, दर्शना राठौर और यशस्वी राठौर महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भी टीमें उतारेगा।