फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Isha Gramotsav: Indias largest rural sports festival in six states more than 50 thousand players participated

ईशा ग्रामोत्सव 2025: छह राज्यों में भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण खेल महोत्सव, 50 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल

Fri, 01 Aug 2025 04:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Aug 2025 04:57 PM IST
सार

यह महोत्सव ग्रामीण भारत के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है, जो सद्गुरु की प्रेरणा से शुरू हुआ। इस बार 50,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 5,000 से अधिक महिलाएं होंगी। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Isha Gramotsav: Indias largest rural sports festival in six states more than 50 thousand players participated
ईशा ग्रामोत्सव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईशा ग्रामोत्सव 2025 इस बार और भी बड़े स्वरूप में आयोजित हो रहा है। यह महोत्सव अब आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुड्डुचेरी और पहली बार ओडिशा के 35,000 से अधिक गांवों तक पहुंचेगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
विज्ञापन

Isha Gramotsav: Indias largest rural sports festival in six states more than 50 thousand players participated
ईशा ग्रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला
50 हजार से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
1 अगस्त 2024 से शुरू होने वाला यह महोत्सव, ग्रामीण भारत के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है, जो सद्गुरु की प्रेरणा से शुरू हुआ। इस बार 50,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 5,000 से अधिक महिलाएं होंगी। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित टीमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगी, और 21 सितंबर 2025 को तमिलनाडु में भव्य समापन होगा। प्रतिभागियों के लिए कुल 67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों को बराबरी का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Isha Gramotsav: Indias largest rural sports festival in six states more than 50 thousand players participated
ईशा ग्रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला
ईशा फाउंडेशन की सार्थक पहल
ईशा फाउंडेशन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से लोगों को जीवन की ऊर्जा और उत्साह से जोड़ना है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह ग्रामीण जीवन, संस्कृति और सामूहिकता का उत्सव भी है। इसमें नाट्यकला, लोक संगीत, पारंपरिक खेल, सिलंबम, कुश्ती जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसका आयोजन ईशा आउटरीच कर रहा है जिसे भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन (एनएसपीओ) के रूप में मान्यता दी गई है। यह महोत्सव सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed