फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ireland players wear black armbands and refrain from handshakes in soccer game against Israel

फुटबॉल: आयरलैंड-इस्राइल मैच में नहीं हुआ हैंडशेक, काली पट्टी बांधकर उतरे आयरिश खिलाड़ी; क्या है पूरा मामला?

Mon, 28 Sep 2026 09:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 09:17 PM IST
सार

आयरलैंड और इस्राइल के बीच नेशंस लीग मुकाबले से पहले आयरिश खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी और हाथ मिलाने की परंपरा नहीं निभाई। मैच में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉय पैरॉट, एडम इडाह और जैक मोयलान के गोल से 3-0 की बढ़त बनाई।

विज्ञापन
Ireland players wear black armbands and refrain from handshakes in soccer game against Israel
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

आयरलैंड और इस्राइल के बीच रविवार को खेले गए विवादित नेशंस लीग मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने की पारंपरिक रस्म नहीं निभाई। आयरलैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। इस्राइल की गाजा में कार्रवाई को लेकर आयरलैंड में इस मुकाबले का विरोध किया जा रहा था।
विज्ञापन


राष्ट्रगान के दौरान भी दिखा विरोध
इस्राइल के राष्ट्रगान के दौरान आयरिश खिलाड़ी हाथ पीछे बांधकर और मैदान की ओर देखते हुए खड़े रहे। आयरलैंड के कप्तान डारा ओ'शी ने भी मैच से पहले रेफरी और उनके सहायकों से हाथ मिलाया, लेकिन इस्राइल के कप्तान मैनोर सोलोमन से हाथ मिलाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


रिजर्व गोलकीपर ने मैचों के बहिष्कार का किया फैसला
आयरलैंड के रिजर्व गोलकीपर गैविन बाजुनू ने शनिवार को इजरायल के खिलाफ होने वाले दोनों मुकाबलों का बहिष्कार करने का फैसला किया था। उन्होंने इसके पीछे अपनी व्यक्तिगत मान्यता का हवाला देते हुए कहा था कि निर्दोष लोगों की हत्या गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग खाली रहा स्टेडियम
मुकाबला हंगरी के डेब्रेसेन में लगभग खाली स्टेडियम में खेला गया। वहां इस्राइल के प्रशंसकों का एक छोटा समूह मौजूद था। आयरलैंड के कुछ समर्थकों ने इस्राइल फुटबॉल महासंघ के जरिए टिकट हासिल किए थे, लेकिन आयरिश ब्रॉडकास्टर आरटीई के मुताबिक शनिवार रात उनके टिकट रद्द कर दिए गए।


आयरलैंड ने मैच में बनाई मजबूत बढ़त
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने शानदार शुरुआत की। ट्रॉय पैरॉट ने 13वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद एडम इडाह ने दूसरा गोल किया। जैक मोयलान ने 25वें मिनट में तीसरा गोल दागकर आयरलैंड की बढ़त 3-0 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed