फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Iranian climber Elnaz Rekabi participated without hijab, may be arrested after returning to country

Elnaz Rekabi: बिना हिजाब प्रतियोगिता में शामिल हुई ईरानी पर्वतारोही, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अब मांगी माफी

Tue, 18 Oct 2022 10:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सियोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 10:46 PM IST
सार

ईरान की महिला पर्वतारोही एलनाज रेकाबी ने कोरियाई ईवेंट में हिजाब के बिना हिस्सा लिया। उनके इस कदम के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है और माना जा रहा है कि देश लौटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Iranian climber Elnaz Rekabi participated without hijab, may be arrested after returning to country
एलनाज रेकाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब के विरोध में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उठा तूफान अभी रुका नहीं है। अब ईरान की एक महिला पर्वतारोही एलनाज रेकाबी के बिना हिजाब के दक्षिण कोरियाई ईवेंट में शामिल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है वहीं अब वह यहां से रवाना हो गई हैं। विश्लेषकों को शक है कि रेकाबी को ईरान में पहुंचते ही हिरासत में लिया जा सकता है। हालांकि पर्वतारोही एलनाज रेकाबी ने अपने देशवासियों ने मांफी मांग ली है।

विज्ञापन


रेकाबी ने मांगी माफी
रेकाबी की लापता होने की भी खबरें आई थीं, इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर मांफी मांग ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फारसी में एक नोट लिखा कि सभी प्रिय और सम्माननीय ईरानी देशवासी, मैं राष्ट्रीय पर्वतारोही टीम की सदस्य अलनाज रेकाबी हूं। आगे पोस्ट में लिखा कि दीवार चढ़ने के दौरान मेरे सिर पर से अनजाने में हिजाब गिर गया था। 
विज्ञापन


रेकाबी ने आगे कहा कि वह कार्यक्रम के अपनी टीम के साथ ईरान वापस जा रही हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार अनुसार, रेकाबी के भाई ने कहा कि वह प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी स्थिति के बारे में सिलसिले तरीके से बताएंगी। वहीं वह ईरानी राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिताओं में भाग लेना जारी रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सियोल में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक कोरिया अल्पाइन फेडरेशन के मुताबिक, रविवार को हुए एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में रेकाबी ने हिजाब नहीं पहना था। 



Ballon D’Or 2022: 17 सालों में रोनाल्डो की रैंकिंग सबसे खराब, मेसी 2005 के बाद पहली बार लिस्ट से बाहर

फेडरेशन के अफसरों ने बताया कि एक सप्ताह के क्लाइंबिंग ईवेंट के दौरान शुरुआत में रेकाबी ने हिजाब पहना था। वे ईरान की 11 सदस्यीय डेलिगेशन में हैं, जिसमें आठ एथलीट व तीन कोच हैं। फेडरेशन ने यह भी बताया कि इस ईवेंट के लिए ऐसा कोई कानून नहीं था कि महिला एथलीटों को हिजाब पहनना जरूरी है। बता दें कि ईरान की ओर से आने वाली सभी एथलीट बगैर हिजाब देश के बाहर किसी प्रतियोगिता में शामिल नहीं होतीं हैं। माना जा रहा है कि ईरान लौटने के बाद रेकाबी को तेहरान की कुख्यात एविन जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां इस सप्ताह के अंत में आठ कैदियों के मारे जाने की आशंका है।

Indonesia Stampede: जिस मैदान में मारे गए 133 लोग, उसे ध्वस्त करेगी सरकार, फुटबॉल मैच के दौरान हुई थी घटना

कोरिया छोड़ने की पुष्टि से इन्कार
सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि से इन्कार कर दिया कि अभी ईरानी एथलीट एलनाज रेकाबी वहां हैं या वहां से निकल चुकीं हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि मामले पर वह किसी तरह का बयान नहीं देंगे। 33 वर्षीय रेकाबी ने तीन बार एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और एक सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed