फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Captain Shreyas Iyer celebrated Kolkata Knight Riders' victory like Messi, watch video KKR VS SRH

KKR vs SRH: कप्तान श्रेयस अय्यर ने मेसी की तरह मनाया कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का जश्न, देखें वीडियो

Mon, 27 May 2024 05:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 May 2024 05:47 PM IST
सार

केकेआर के लिए यह सीजन शानदार रहा। 14 में से नौ मैचों में जीत दर्ज करने के बाद केकेआर के खाते में 20 अंक रहे। खिताब जीतने के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की तारीफ की।

विज्ञापन
IPL 2024: Captain Shreyas Iyer celebrated Kolkata Knight Riders' victory like Messi, watch video KKR VS SRH
अय्यर-मेसी - फोटो : twitter

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल 2024 का अंत हो गया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच के बाद टीम के कप्तान ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की तरह जीत का जश्न मनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

IPL 2024: Captain Shreyas Iyer celebrated Kolkata Knight Riders' victory like Messi, watch video KKR VS SRH
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
आठ विकेट से जीती केकेआर
खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Captain Shreyas Iyer celebrated Kolkata Knight Riders' victory like Messi, watch video KKR VS SRH
अय्यर-मेसी - फोटो : IPL
मेसी की तरह अय्यर ने मनाया जश्न, देखें वीडियो
कोलकाता की जीत के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने कप्तान श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी सौंपी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ जश्न मनाया। अय्यर ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की तरह जीत का जश्न मनाया। दरअसल, मेसी ने दिसंबर 2022 में अर्जेंटिना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद कतर में इस तरह ही जश्न मनाया था। 
विज्ञापन

IPL 2024: Captain Shreyas Iyer celebrated Kolkata Knight Riders' victory like Messi, watch video KKR VS SRH
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
खिताबी मैच में जीत के बाद कप्तान ने की टीम की तारीफ
केकेआर के लिए यह सीजन शानदार रहा। 14 में से नौ मैचों में जीत दर्ज करने के बाद केकेआर के खाते में 20 अंक रहे। खिताब जीतने के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, "इस भावना को व्यक्त करना मुश्किल है। यह (इंतजार) बहुत लंबा था, मैच से भी ज्यादा लंबा। हमारे लिए पूरा सीजन शानदार रहा। मेरे पास अभी शब्द नहीं हैं, हमने पहले गेम से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है, हमने आज आगे कदम बढ़ाया है। हमने खुद से बस यही मांग की थी कि स्थिति चाहे जो भी हो, एक-दूसरे का समर्थन करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed