फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOC member Nita Ambani honors double Olympic medalist Manu Bhaker in Paris Indian House

Paris Olympics: 'देश की नियति भी बदल दी...', नीता अंबानी ने दो कांस्य पदक जीत चुकीं मनु भाकर को किया सम्मानित

Tue, 06 Aug 2024 07:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Aug 2024 07:58 PM IST
सार

नीता ने इसके अलावा हर उस एथलीट को भी पेरिस में सम्मानित किया, जो पदक से बस कुछ दूर रह गए और चूक गए। इनमें लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
IOC member Nita Ambani honors double Olympic medalist Manu Bhaker in Paris Indian House
नीता अंबानी और मनु भाकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और ये तीनों पदक कांस्य रहे हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा और स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए थे। अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर को सम्मानित किया है। उन्होंने मंगलवार को पेरिस में बने इंडियन हाउस में मनु को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नीता ने कहा- पिछले हफ्ते पेरिस में हरियाणा की एक 22 वर्षीय लड़की ने इतिहास रचा और दुनिया को अपने सपनों, जुनून और कड़ी मेहनत की ताकत दिखाई। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। मनु, आपकी उपलब्धि से हर भारतीय प्रेरित महसूस करता है और भारत की हर लड़की आपकी उपलब्धियों से सशक्त महसूस करती है।
विज्ञापन


नीता ने कहा, 'टोक्यो खेलों के बाद मनु ने कहा था कि उन्होंने हमारे प्राचीन ग्रंथ भगवद् गीता के ज्ञान का पालन किया है जो हमें सिखाता है कि 'अपना सर्वश्रेष्ठ करो और बाकी सब भगवान पर छोड़ दो।' और उन्होंने यही किया। तीन साल बाद, खेलों में उन्होंने न केवल अपनी बल्कि अपने देश की नियति भी बदल दी।' नीता ने इसके अलावा हर उस एथलीट को भी पेरिस में सम्मानित किया, जो पदक से बस कुछ दूर रह गए और चूक गए। इनमें लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव भी शामिल हैं। लवलीना और निशांत मुक्केबाजी में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed