फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ioa elections rescheduled on december 5

चुनाव पर मंत्रालय आईओए आमने-सामने

Thu, 22 Nov 2012 12:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
ioa elections rescheduled on december 5

खेल मंत्रालय चुनाव को लेकर अब खुले आम इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के खिलाफ उतर आया है। मंत्रालय ने बुधवार को जहां इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) को पत्र लिखकर आईओए चुनाव टालने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं चुनाव आयोग के नए हेड सेवानिवृत चीफ जस्टिस अनिल देव सिंह की अगुवाई में चुनाव की नई तिथि पांच दिसंबर घोषित कर दी गई है। यही नहीं, मंत्रालय ने दबाव बनाते हुए बुधवार को ही आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है।तीन सदस्यीय चुनाव आयोग ने बैठक में फैसला लिया कि नामांकन की छंटनी का काम 24 नवंबर को होगा। 29 नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। पांच दिसंबर को दोपहर दो बजे से चुनाव होंगे।
विज्ञापन


लेकिन इस बीच नाटकीय घटनाक्रम में मंत्रालय के सचिव पीके देब ने आईओसी अध्यक्ष जैक्स रोगे को पत्र लिखकर कहा है कि मंत्रालय किसी तरह आईओए चुनाव में दखलंदाजी नहीं कर रहा है। उसकी आपत्ति सिर्फ आईओए में अच्छे सुशासन की है। इसी को आधार बनाकर भारतीय कोर्ट ने भी आईओए को स्पोर्ट्स कोड अपनाने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्पोर्ट्स कोड भी पूरी तरह ओलंपिक चार्टर का पालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देब ने लिखा है कि आईओसी के साथ मंत्रालय की पहले भी इस मुद्दे पर बैठक हो चुकी है। उस दौरान आईओए ने आश्वासन दिया था कि वह कोड का पालन करेंगे। लेकिन आईओसी के कहने के बावजूद ऐसा नहीं हुआ है। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि आईओसी एक बार फिर इस मामले में मध्यस्तता करते हुए मंत्रालय व आईओए की बैठक बुलाए। वह उनसे अपील करते हैं कि इस बैठक के बाद ही नए चुनाव कराए जाएं।


दस दिन में जवाब दे आर्चरी एसोसिएशन
स्पोर्ट्स कोड के पालन के  लिए मंत्रालय ने दबाव बनाते हुए आज आर्चरी एसोसिएशन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि उन्हें पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिली है कि चुनाव में कोड के तहत आयु और कार्यकाल के नियमों का पालन नहीं किया गया है। क्यों नहीं इस कार्य के लिए एसोसिएशन की मान्यता भंग कर दी जाए? उल्लेखनीय है कि विजय मल्होत्रा ने यह चुनाव 80 की उम्र में जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed