फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA Elections Legendary athlete PT Usha became first woman president of the Indian Olympic Association

IOA Elections: महान एथलीट पीटी ऊषा ने रचा इतिहास, भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

Sat, 10 Dec 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

चुनाव में पीटी ऊषा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे।

विज्ञापन
IOA Elections Legendary athlete PT Usha became first woman president of the Indian Olympic Association
पीटी ऊषा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा ने शनिवार (10 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे।
विज्ञापन


चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए। पीटी ऊषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


पीटी ऊषा ने क्या कहा?
पीटी ऊषा ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा, ''13 साल को छोड़कर मैंने अपना पूरा समय खेल को दिया है। चाहे वह एक एथलीट, कोच या प्रशासन के रूप में हो। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आईओए प्रमुख या संसद सदस्य बनूंगी। एथलीट आयोग के सदस्यों ने मुझे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए प्रेरित किया। हम खेलों की बेहतरी के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, ताकि अंतरराष्ट्रीय पटल पर हमारा तिरंगा ऊंचा रहे। हम देश के लिए और पदक लाने के लिए राष्ट्रीय महासंघों, एथलीटों और कोचों के साथ काम करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने पीटी ऊषा के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ''भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद में इतने सारे महिला प्रतिनिधियों को देखकर खुशी हुई।"

पिछले साल होने थे चुनाव
आईओए के चुनाव पिछले साल दिसंबर में ही होने थे। पीटी ऊषा के चयन के बाद आईओए के कई गुट समाप्त हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आईओए को इसी महीने चुनाव नहीं होने पर संभावित निलंबन की चेतावनी दी थी। ऊषा को इसी साल जुलाई में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया था।


पीटी ऊषा की उपलब्धि
पीटी ऊषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं। 58 साल की पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed