फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Interesting, Tendulkar made 'international' debut for Pak!

तेंदुलकर ने पाक के लिए खेला था अपना पहला 'अंतरराष्ट्रीय' मैच

Sat, 08 Nov 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Nov 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Interesting, Tendulkar made 'international' debut for Pak!
यूं तो यह सभी को मालूम है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 24 साल दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कई बेमिसाल पारियां खेलते हुए ढेरों रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन


उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1989 में की और वह भी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ।

लेकिन क्या आप इस पर विश्वास कर पाएंगे कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका दो साल पहले ही हासिल कर चुके थे और वह भी भारत के लिए नहीं बल्कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के लिए टीम इंडिया के ही खिलाफ। है न आपके लिए आश्चर्यजनक? इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर ने किया है अपनी आत्मकथा में।
विज्ञापन

1987 में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरे थे सचिन

Interesting, Tendulkar made 'international' debut for Pak!
सचिन तेंदुलकर को किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर उतरने का मौका भारत की ओर से नहीं बल्कि पाकिस्‍तान की ओर से मिला था।

हुआ यूं कि 1987 में पाकिस्‍तान की क्रिकेट भारत के दौरे पर थी। उस दौरान मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक फेस्टिवल मैच में तेंदुलकर को स्‍थापन्न क्षेत्ररक्षक के रूप में मैदान पर आने का मौका मिल गया।

इमरान खान की अगुवाई वाली पाक टीम से जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और सचिन से क्षेत्ररक्षण करने को कहा गया। इमरान ने उन्हें लॉंग ऑन पर क्षेत्ररक्षण के लिए भेजा, जहां कुछ ही देर में भारत की ओर से कपिल देव ने शॉट खेला। हालांकि 15 मीटर तक दौड़ने के बावजूद वह गेंद को पकड़ नहीं सके।

तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' में इस घटना का जिक्र किया है। बाद में वह अपने मित्र से चर्चा भी करते हैं कि अगर वह लॉंग ऑन की जगह मिड ऑन पर होते तो वह कैच कर सकते थे।

साथ ही उन्होंने अपनी कितबा में‌ लिखा है, "मैं नहीं जानता कि इमरान खान को यह बात याद है या कोई आइडिया भी है कि मैंने कभी पाकिस्तान टीम के लिए क्षेत्ररक्षण किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed