फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Injured weightlifter in Asiad team; CWG medallist Lovepreet left out; massive cuts in tennis, judo, and rowing

एशियाड टीम में चोटिल वेटलिफ्टर शामिल: CWG पदकवीर लवप्रीत को जगह नहीं; टेनिस-जूडो-रोइंग में भारी कटौती पर रोष

Mon, 24 Aug 2026 10:35 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

लवप्रीत ने भी सुपर हैवीवेट वर्ग में 400 किलो से ऊपर वजन उठाते हुए ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था। वह मई में गांधीनगर में हुई एशियाई चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Injured weightlifter in Asiad team; CWG medallist Lovepreet left out; massive cuts in tennis, judo, and rowing
लवप्रीत सिंह ने CWG में रजत पदक जीता था - फोटो : IANS

विस्तार

एशियाई खेलों के दल में एक ऐसे वेटलिफ्टर को शामिल कर लिया गया है जो चोटिल है और इन खेलों के लिए तैयारियां ही नहीं कर रहा है। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले ऋषिकांत सिंह वेटलिफ्टिंग टीम में शामिल इकलौते पुरुष लिफ्टर हैं। ऋषिकांत को ग्लासगो में ही चोट लग गई थी और डॉक्टरों ने उन्हें तीन माह के आराम की सलाह दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह मोदीनगर में चल रहे कैंप में शामिल ही नहीं हुए, लेकिन साई की ओर से एशियाई खेलों के दल की समीक्षा में ऋषिकांत को टीम में शामिल कर लिया गया, लेकिन राष्ट्रीय शिविर में इन खेलों की तैयारियां कर रहे लिफ्टर लवप्रीत सिंह को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


लवप्रीत ने भी सुपर हैवीवेट वर्ग में 400 किलो से ऊपर वजन उठाते हुए ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था। वह मई में गांधीनगर में हुई एशियाई चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए 504 खिलाडि़यों का दल भेजा गया था, लेकिन मंत्रालय ने 492 खिलाडि़यों को मंजूरी दी है। सिर्फ वेटलिफ्टिंग ही नहीं टेनिस, जूडो और रोइंग की टीम में कई प्रमुख खिलाडि़यों के नाम काटे जाने पर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लासगो से लौटने के बाद शिविर में नहीं गए ऋषिकांत
सच्चाई यह है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले एम राजा और चोटिल होने के कारण ग्लासगो से वापस भेज दिए गए दिलबाग सिंह भी एशियाड की टीम में थे। ये दोनों लिफ्टर भी चोटिल होने के कारण राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि ग्लासगो से लौटने के बाद ऋषिकांत, राजा और दिलबाग ने राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास ही नहीं किया। मीराबाई, ज्ञानेश्वरी, हरजिंदर, निरुपमा के साथ लवप्रीत कैंप में तैयारियों में जुटे रहे। साई ने राजा, दिलबाग, लवप्रीत, संजना का नाम तो काट दिया, लेकिन ऋषिकांत को टीम में रख लिया जो किसी भी कीमत पर एशियाड में नहीं जा सकते हैं। वहीं, लवप्रीत ग्लासगो से लौटने के तुरंत बाद ही कैंप में तैयारियों में जुटे हैं।

नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी भी बाहर
जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले हर्ष सिंह और पदक विजेता उन्नति शर्मा को टीमें जगह नहीं दी गई है। सिर्फ तीन महिला जुडोका टीम में हैं, जबकि जूडो महासंघ ने सात पुरुष और सात महिला जुडोकाओं को शामिल किया था। वहीं टेनिस में देश की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सहजा यामलापल्ली, वैष्णवी अडकर, वैदेही चौधी, प्रार्थना थोंबारे और पुरुष खिलाड़ी मानस धामने को साई की समीक्षा में टीम से बाहर कर दिया गया। टेनिस महासंघ (आईटा) ने एशियाड के लिए 12 सदस्यी टीम चुनी थी, लेकिन मंजूरी सात को दी गई है। वहीं महिला एशिया कप रोइंग में पदक जीतने वाली दिलजोत कौर, सुमन देवी के अलावा भारती देवी को दल से बाहर किए जाने पर रोष है। ताइक्वांडो में पुरुष टीम को बाहर कर दिया गया है।


सर्फिंग की पूरी टीम रोकी
आईओए 36 खेलों की मंजूरी मांगी थी, लेकिन साई ने चार सदस्यी सर्फिंग टीम को रोक दिया है। इससे पहले साई ने अपनी प्रारंभिक समीक्षा में मॉडर्न पेंटाथलन (4) और ट्रायथलन (4) का नाम भी काट दिया था। टेनिस खिलाडि़यों के नाम प्रारंभिक समीक्षा में ही कटे हैं। इस दौरान साई ने 85 से अधिक खिलाडि़यों को मंत्रालय की चयन नीति के खिलाफ पाते हुए उनका नाम काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed