फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indias Mohammed Afsal shines in UAE event breaks national record of 800 meters

Sports Update: यूएई स्पर्धा में भारत के मोहम्मद अफसल का जलवा, 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
सार

अफसल कीनिया के निकोलस किपलागट से पीछे रहे जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता में 1:45.38 सेकंड का समय लिया। अफसल ने 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों में 1:48.43 सेकंड के समय के साथ 800 मीटर में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Indias Mohammed Afsal shines in UAE event breaks national record of 800 meters
मोहम्मद अफसल - फोटो : ANI

विस्तार

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने शुक्रवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सात साल पुराना 800 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 29 वर्षीय अफसल ने 2018 में जिनसन जॉनसन द्वारा बनाए गए 1:45.65 सेकंड के पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक मिनट और 45.61 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन


अफसल कीनिया के निकोलस किपलागट से पीछे रहे जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता में 1:45.38 सेकंड का समय लिया। अफसल ने 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों में 1:48.43 सेकंड के समय के साथ 800 मीटर में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर की दौड़ 20.45 सेकंड में जीत ली। उन्होंने 2025 फेडरेशन कप के दौरान 20.40 सेकंड का समय लेकर अमलान बोरगोहेन का तीन साल पहले बनाया गया 20.52 सेकंड का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बोरगोहेन शुक्रवार को 21.08 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed