{"_id":"69003b28d43f74f1b70a592e","slug":"indian-wrestler-sujeet-kalkal-won-the-gold-medal-in-u23-world-championships-victory-over-umidjon-jalolov-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U23 World Championships: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने जीता स्वर्ण पदक, उज्बेकिस्तान के जालोलोव को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
U23 World Championships: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने जीता स्वर्ण पदक, उज्बेकिस्तान के जालोलोव को हराया
Tue, 28 Oct 2025 09:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोवी साद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोवी साद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:10 AM IST
सार
सुजीत ने खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जालोलोव को एकतरफा अंदाज में 10-0 से हराया।
विज्ञापन
पहलवान सुजीत कलकल
- फोटो : UWW
विस्तार
भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्री स्टाइल 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सुजीत ने खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जालोलोव को एकतरफा अंदाज में 10-0 से हराया। दोनों पहलवानों के बीच यह मुकाबला चार मिनट 54 सेकेंड तक चला जिसके बाद रेफरी ने भारतीय पहलवान को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
पदक का रंग बदलने में सफल रहे सुजीत
सुजीत ने इस तरह उज्बेकिस्तान के पहलवान पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की। इससे पहले सुजीत ने कभी विश्व खिताब नहीं जीता था, लेकिन उन्होंने 2022 और 2025 में अंडर-23 एशिया खिताब और 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सुजीत ने पिछले साल इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, लेकिन इस बार वह पदक का रंग बदलने में सफल रहे।

सुजीत का विश्व चैंपियनशिप में सफर
सुजीत ने अपने पहले दो बाउट तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते थे। उन्होंने मोलदोवा के फिओदोर किएवदारी को 12-2 से और पोलैंड के डोमिनिक जाकूब को 11-0 से परास्त किया था। क्वार्टर फाइनल में वह बशीर मागोमेदोव से पीछे चल रहे थे, लेकिन 4-2 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे थे। सेमीफाइनल में सुजीत ने जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।