फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian womens hockey team is working with Rupinder singh five-day camp is being organized in Bangalore

Hockey: रूपिंदर के साथ काम कर रही भारतीय महिला हॉकी टीम, बंगलूरू में लगी है पांच दिवसीय शिविर

Fri, 29 Dec 2023 08:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

हाल में रांची में जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद भारत ने कई पेनाल्टी कॉर्नर के मौके गंवाए थे और कोच यानेके शॉपमैन ने इस विभाग में तुरंत सुधार की जरूरत पर जोर दिया था।

विज्ञापन
Indian womens hockey team is working with Rupinder singh five-day camp is being organized in Bangalore
रूपिंदर पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदलने की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार काम कर रही है। रांची में अगले महीने होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर से पहले टीम बंगलूरू में पांच दिवसीय शिविर के दौरान महान ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के साथ कौशल निखारने में लगी हुई है।
विज्ञापन


हाल में रांची में जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद भारत ने कई पेनाल्टी कॉर्नर के मौके गंवाए थे और कोच यानेके शॉपमैन ने इस विभाग में तुरंत सुधार की जरूरत पर जोर दिया था। शीर्ष महिला ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बंगलूरू में शुरू हुए शिविर को महत्वपूर्ण क्वालिफायर से पहले सीखने के लिए ‘परफेक्ट’ करार दिया। ओलंपिक क्वालिफायर अगले साल 13 से 19 जनवरी के बीच होगा।
विज्ञापन


रूपिंदर ने हमारे मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई: गुरजीत
गुरजीत ने कहा, ''हम प्रत्येक दिन नई चीजें सीख रहे हैं और सुधार करने वाले कुछ विशेष पहलुओं पर ध्यान लगाकार अपने खेल में और सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। रूपिंदर ने हमारे मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई है। हम आगामी टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि यहां सीखे गए सबक से मैदान में हमारे प्रदर्शन पर काफी अच्छा असर पड़ेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाड में टीम को हुई थी समस्या
हांगझोऊ एशियाड में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की कमी साफ दिखाई दी जिसमें टीम ने कांस्य पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में भारत को 69 पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से टीम महज 16 में ही गोल कर पाई थी। मेजबान चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत छह पेनाल्टी कॉर्नर में से एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाया और 0-4 से हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed