{"_id":"633c4bebf989983150020c80","slug":"indian-womens-hockey-player-mumtaz-khan-named-fih-women-s-rising-star-of-the-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIH Rising Star: भारत की मुमताज खान बनीं विश्व हॉकी की नई सेंसेशन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने दिया यह खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIH Rising Star: भारत की मुमताज खान बनीं विश्व हॉकी की नई सेंसेशन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने दिया यह खिताब
Tue, 04 Oct 2022 08:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:36 PM IST
सार
मुमताज ने अप्रैल में हुए जूनियर विश्वकप के छह मैचों में आठ गोल किए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। विश्वकप की गोल सूची में तीसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन
मुमताज खान (बीच में)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) की उभरती महिला वार्षिक स्टार खिलाड़ी (राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर) बनी हैं। उनके नाम की घोषणा मंगलवार को की गई। लखनऊ की रहने वाली 19 वर्षीय मुमताज ने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्वकप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
मुमताज ने अप्रैल में हुए जूनियर विश्वकप के छह मैचों में आठ गोल किए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। विश्वकप की गोल सूची में तीसरे नंबर पर रही थीं। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने नीदरलैंड को छोड़ हर टीम के खिलाफ गोल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से बराबर रहे कांस्य पदक के मैच में भारत की ओर से दोनों गोल मुमताज ने किए थे। हालांकि, भारतीय टीम शूटआउट में हारकर चौथे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुमताज प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
बेल्जियम की चार्लोट को तीन अंक से हराया
एफआईएच के वार्षिक पुरस्कारों को चुनने के लिए अलग-अलग आधार अपनाए गए। इनमें 40 फीसदी अंक विशेषज्ञों के, 20 टीम के, 20 प्रशंसकों के और 20 फीसदी मीडिया के थे। मुमताज को 32.9 अंक मिले। दूसरे नंबर पर रहीं बेल्जियम की चार्लोट इंगलबर्ट को 29.9 और तीसरे नंबर की नीदरलैंड की लूना फोके को 16.9 अंक मिले।

हॉकी-5 में दागे थे पांच गोल
इसके साथ ही मुमताज ने इस वर्ष हुई एफआईएच वूमंस हॉकी 5 टूर्नामेंट के चार मैचों में पांच गोल किए। मेजबान स्विट्जरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। पुरुषों में राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का पुरस्कार फ्रांस के टिमॉथी क्लेमेंट को मिला।

मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज ने क्या कहा?
मुमताज ने नामित होने के बाद कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह पुरस्कार जीता है। साल भर में की गई कड़ी मेहनत रंग लाई है। यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करती हूं। मुझे लगता है कि यह पुरस्कार इस बात का संकेत है कि पिछले एक साल मैंने जो मेहनत की है, उससे मुझे एक खिलाड़ी के रूप में काफी सुधार करने में मदद मिली है। अभी मेरे करियर की शुरुआत है। मैं सीखने की प्रक्रिया जारी रखना चाहती हूं।