फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian women team helps irani team.

भारतीय महिलाओं ने ईरानी खिलाड़ी को शर्मसार होने से रोका

Sat, 04 Oct 2014 05:31 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
indian women team helps irani team.
दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे 17वें एशियाई खेलों में कबड्डी स्पर्धा में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने ईरानी टीम का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन


फाइनल में दोनों टीमों के बीच जारी एक कड़े मुकाबले में दोनों तरफ से एक के बाद एक रेड हो रही थी।

ऐसी ही एक रेड में ईरान की एक खिलाड़ी एक भारतीय खिलाड़ी की गिरफ्त से निकलने के लिए जोर लगाते वक्त कोर्ट में गिर पड़ीं। और इस दौरान अफरा-तफरी में उस खिलाड़ी का हिजाब कोर्ट में गिर गया।
विज्ञापन


भारत ने कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों वर्गों से स्वर्ण पदक जीते हैं, महिला टीम ने लगातार दूसरी बार पीला तमगा हासिल किया है।

भारतीय खिलाड़ियों की सुझबूझ के कायल हुए ईरानी

indian women team helps irani team.
मौके की नजाकता को समझते हुए और मैच की परवाह ना करते हुए सबसे पहले तो भारतीय खिलाड़ियों ने उस ईरानी के गिर्द खड़े होकर उसे दर्शको की निगाहों से बचाया।

इसके बाद जल्दी से एक अधिकारी का कोट लेकर उस खिलाड़ी पर डाल दिया। ईरान की महिला टीम हिजाब में खेलती है और ईरान के अधिकारियों ने भारतीय टीम की इस सुझबूझ को बहुत सराहा।

भारतीय टीम की कप्तान ममता ने कहा की वो और उनकी टीम के सदस्य किसी के भी धर्म और परंपरा की इज्जत करते हैं और इसीलिए उन्होंने ऐसा किया।

ईरानी टीम की कप्तान सलीमेह अब्दुल्लाह बक्श ने कहा, "हम एक ऐसे समाज से आते हैं जहां हिजाब जरूरी है और हमें इसे पहने में कोई तकलीफ नहीं होती। हम चाहते हैं की भारत जैसी टीम से हम अक्सर खेले ताकि हमें एक्सपोजर मिले।"

इंचियोन एशियाई खेलों में भारत को 11 स्वर्ण पदक मिले हैं और वह पदक तालिका में छठें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed