फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian women's hockey team captain Savita completes 250 matches Nikki pradhan completes 150 matches

Hokcey: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता के 250 मैच पूरे, निक्की ने हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 21 May 2023 11:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 May 2023 11:46 PM IST
सार

सविता ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के चौथे स्थान पर रहने के दौरान प्रभावी प्रदर्शन किया। वह 2016 रियो ओलंपिक और लंदन में महिला विश्वकप में खेलने वाली टीम का हिस्सा भी थी।

विज्ञापन
Indian women's hockey team captain Savita completes 250 matches Nikki pradhan completes 150 matches
सविता पूनिया और निक्की प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता और अनुभवी रक्षक खिलाड़ी निक्की प्रधान ने रविवार को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान देश के लिए क्रमश: 250 और 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। डरबन में 2009 में चार देशों के स्पार कप टूर्नामेंट में पदार्पण के बाद सविता ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम में अपनी जगह पक्की की। एक दशक से अधिक समय के अपने करियर के दौरान 32 साल की सविता ने कई उपलब्धियां हासिल की जिसमें अर्जुन पुरस्कार भी शामिल है।
विज्ञापन


सविता ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के चौथे स्थान पर रहने के दौरान प्रभावी प्रदर्शन किया। वह 2016 रियो ओलंपिक और लंदन में महिला विश्वकप में खेलने वाली टीम का हिस्सा भी थी। उनकी अगुआई में भारत ने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक जीता और एफआईएच नेशंस कप में भी खिताबी जीत दर्ज की जिससे टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए क्वालिफाई किया। 
विज्ञापन


निक्की ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। झारखंड में जन्मीं यह खिलाड़ी रियो ओलंपिक के दौरान ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अपने राज्य की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी। वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। वह 2017 में महिला एशिया कप में स्वर्ण और 2018 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed