फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian team suffered setback in first match of European leg of the FIH Pro League Netherlands defeated them

Hockey: एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के पहले मैच में भारतीय टीम को झटका, नीदरलैंड ने हराया

Sat, 07 Jun 2025 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Jun 2025 11:14 PM IST
सार

भुवनेश्वर में खेले गए प्रो लीग के घरेलू चरण में आठ मैचों में 15 अंक हासिल करके भारत तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिये भारतीय टीम की नजरें यूरोपीय चरण में अधिकतम अंक जुटाने पर लगी हैं लेकिन आगाज जीत के साथ नहीं हो सका।

विज्ञापन
Indian team suffered setback in first match of European leg of the FIH Pro League Netherlands defeated them
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक गोल से बढत बनाने के बावजूद भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड के हाथों 2-1 से हार गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागकर भारत को बढत दिला दी थी लेकिन नीदरलैंड के लिये थीज वैन डैम ने दो फील्ड गोल (25वां और 58वां मिनट) करके भारत के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


भुवनेश्वर में खेले गए प्रो लीग के घरेलू चरण में आठ मैचों में 15 अंक हासिल करके भारत तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिये भारतीय टीम की नजरें यूरोपीय चरण में अधिकतम अंक जुटाने पर लगी हैं लेकिन आगाज जीत के साथ नहीं हो सका।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की और अच्छे पास देकर गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा। पहले आठ मिनट में दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी दिखाई। भारत को इसके बाद गोल करने का सुनहरा मौका मिला जब डच सर्कल के भीतर दिलप्रीत सिंह को गेंद मिली लेकिन उसे गोलकीपर मौरित्ज विसेर ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नीदरलैंड ने जवाबी हमला बोला और थियरी ब्रिंकमैन दाहिने फ्लैंक से भारतीय सर्कल में सेंध लगाने घुसे लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने चुस्ती दिखाई। दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में स्टेन वान हेइजिनिंगजेन का वार भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया। भारत को जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल दागा।

भारत की बढत हालांकि ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही और पांच मिनट बाद ही वैन डैम ने बराबरी का गोल दाग दिया। हाफटाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था। दूसरे हाफ में भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल का अभाव दिखा और गोल करने के मौके भी नहीं बन सके। भारत ने इसे तोड़ने के लिये लंबे हवाई पास देने की रणनीति अपनाई लेकिन डच टीम पूरी तैयारी के साथ आई थी। तीसरे क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका।


आखिरी क्वार्टर में डच खिलाड़ियों को भारत को गेंद पर नियंत्रण बनाने ही नहीं दिया। वैन डैम ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले एक और शानदार फील्ड गोल करके नीदरलैंड को जीत दिलाई। भारत को अब नौ जून को फिर नीदरलैंड से खेलना है। इसके बाद 11 और 12 जून को अर्जेंटीना से, 14 और 15 जून को आस्ट्रेलिया और फिर 21 और 22 जून को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed