Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian shooter Abhinav Shaw shines as India consolidate top position in Asian Shooting Championship

Asian Shooting Championship: अभिनव साव ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, भारत ने शीर्ष पर दावा किया मजबूत

Thu, 21 Aug 2025 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Aug 2025 10:46 PM IST
सार

अभिनव साव ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की। उन्होंने पहले नारायण प्रणव (631.1 अंक से तीसरे स्थान पर) और हिमांशु (630.9 अंक से चौथे स्थान पर) के साथ क्वालीफिकेशन में 628.1 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की।

विज्ञापन
Indian shooter Abhinav Shaw shines as India consolidate top position in Asian Shooting Championship
अभिनव साव - फोटो : @ Gun For Glory X account

विस्तार

भारतीय निशानेबाजों ने गुरुवार को 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन दांव पर लगे पांच में से चार स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा कायम किया जिससे देश के पदकों की संख्या 26 हो गई। भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, छह रजत और इतने ही कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिनव साव ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की। उन्होंने पहले नारायण प्रणव (631.1 अंक से तीसरे स्थान पर) और हिमांशु (630.9 अंक से चौथे स्थान पर) के साथ क्वालीफिकेशन में 628.1 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की। इसके अलावा उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के साथ तीनों का 1890.1 अंक का स्कोर एशियाई और जूनियर विश्व रिकॉर्ड दोनों ही बने।  
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जूनियर स्कीट में मानसी ने लहराया परचम 
वहीं, शॉटगन रेंज में मानसी रघुवंशी ने महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि हमवतन यशस्वी राठौर ने रजत पदक जीता। मानसी फाइनल में 53 अंक बनाकर चैंपियन बनीं जबकि यशस्वी ने 52 अंक बनाकर कजाखस्तान की लिडिया बशारोवा (40) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाज अग्रिमा कंवर (15) फाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहीं। मानसी ने पांच दौर में कुल 106 अंक से दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई जबकि बशारोवा ने 112 अंक से क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

यशस्वी 102 अंक से क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहीं और अग्रिमा ने भी 101 अंक से कट हासिल किया। इससे पहले ईशान सिंह लिब्रा (116), हरमेहर सिंह लाली (115) और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (110) ने क्रमशः पहले, तीसरे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पुरुष जूनियर स्कीट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल में भारत के हरमेहर सिंह लाली ने 53 अंक से रजत पदक जीता जबकि ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने 43 अंक से कांस्य पदक प्राप्त किया। कजाखस्तान के आर्टयोम सेडेलनिकोव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल सीनियर स्पर्धा के तीनों निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक और टीम स्वर्ण पदक दिलाया। लेकिन रुद्रांक्ष पाटिल और अर्जुन बबूता व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक नहीं जीत सके और फाइनल में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed